एक्सप्लोरर

औषधीय ही नहीं, दैवीय गुणों से भी परिपूर्ण है तुलसी का पौधा, Tulsi Pooja करने से बनते हैं कई काम

कहते हैं कि तुलसी के हर रोज दर्शन करने से पाप खत्म होते हैं तो वहीं इसके पूजन से मोक्ष मिलता है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हो, वहां त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजते हैं.

Tulsi Pooja: खांसी जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों में भी काढ़े के रूप में दी जाने वाली तुलसी अनेक औषधीय गुणों को अपने भीतर समाए हुए है. लेकिन इसके दैवीय गुण भी अनगिनत हैं. तुलसी पूजा का महत्व हमारे शास्त्रों में भी बताया गया है. कहते हैं तुलसी की पूजा कर सीधे भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है. कार्तिक मास में तो तुलसी पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है लेकिन अन्य दिनों में तुलसी के पौधे की पूजा बेहद विशेष मानी गई है.

प्रतिदिन पूजा से मिलते हैं अनेक लाभ

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना गया है. जिसकी प्रतिदिन पूजा भी अनिवार्य बताई गई है. सुबह सवेरे नहा धोकर तुलसी पूजन सर्वश्रेष्ठ माना गया है. जिसके अनेकों लाभ मिलते हैं. कहते हैं कि तुलसी के हर रोज दर्शन करने से पाप खत्म होते हैं तो वहीं इसके पूजन से मोक्ष मिलता है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हो वहां त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजते हैं. घर में होने वाली हर पूजा में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें अन्यथा इससे देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता. 

रामायण में भी मिलता है तुलसी का महत्व

कहते हैं कि लंकापति नरेश रावण के भाई विभीषण भी रोजाना तुलसी की पूजा करते थे. यही कारण था कि उनके महल में भी तुलसी का पौधा था. जब लंका दहन के समय हनुमान जी ने ये पौधा विभीषण के महल में देखा तो उन्होंने सिर्फ इस एक जगह को छोड़कर पूरी लंका में आग लगा दी थी.

कैसे करें पूजा?

सुबह सवेरे नहा धोकर एक लोटा जल तुलसी के पौधे पर अवश्य डालना चाहिए. उससे पहले अक्षत, चंदन, रोली और अगर रोली न हो तो हल्दी को तुलसी के पौधे पर अर्पित करना चाहिए. दिन ढलने के दौरान तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. कहते हैं कि ऐसा करने से घर में कलह-कलेश का वातावरण नहीं बनता और सुख समृद्धि आती है.

ये भी पढेंः Chandra Grahan 2021: 26 मई को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या ना करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Happy Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, मेंटर को भेजें ये 10 शुभकामनाएं संदेश
गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, मेंटर को भेजें ये 10 शुभकामनाएं संदेश
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा, इस पावन दिन जरूर करें ये 7 शुभ कार्य, गुरु कृपा से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और सफलता
गुरु पूर्णिमा 2026 इस पावन दिन जरूर करें ये 7 शुभ कार्य, गुरु कृपा से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और सफलता
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget