एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या ना करें

Chandra Grahan: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो 26 मई 2021 को पड़ रहा है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है. ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ कार्य करने चाहिए और कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. आइये इन कार्यों के बारे में विस्तार से जानें.

Lunar Eclipse 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौजूदा साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ 26 मई 2021 को पड़ रही है. यह चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. परन्तु भारत में यह आंशिक रूप से समाप्ति के समय दिखाई देगा जो कि एक उपच्छाया प्रकार का होगा. हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण के समय कुछ कार्य को करने की इजाजत है तो वहीं कुछ कार्य वर्जित किये गए हैं. आइये जानें चंद्रग्रहण के दौरान कौन से कार्य किये जाते हैं और कौन से कार्य वर्जित हैं.

चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें क्या करें ?

क्या करें?

  1. चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है.
  2. चंद्रग्रहण काल में अपने ईष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्रग्रहण का बुरा प्रभाव कम होता है.
  3. चंद्रग्रहण के दौरान शांति से घर में बैठकर भगवान के नाम का जप करना चाहिए.
  4. चंद्रग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
  5. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए और फिर से स्नान करना चाहिए.
  6. मान्यता है कि चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद लोगों को स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
  7. चंद्रग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से भोजन पर चंद्रग्रहण का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता.
  8. गर्भवती स्त्रियों को अपने पास नारियल का गोला रखना चाहिए.

चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें?

  1. चंद्रग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.
  2. चंद्रग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए तथा ना हीं किसी मंदिर में जाना चाहिए.
  3. चंद्रग्रहण लगाने के पहले ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
  4. चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना, दोनों वर्जित होता है. ऐसा करने पर ग्रहों के बदलाव से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है.
  5. चंद्रग्रहण के दौरान किसी से भी किसी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए.
  6. चंद्रग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाना वर्जित है.
  7. इस दौरान गर्भवती स्त्रियों को कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहिए. मान्यता है कि इस दौरान घर के बाहर निकलने से चंद्रग्रहण का विपरीत असर बच्चों पर पड़ता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanu Saptahik Rashifal 27July-2 August 2026: धनु वाले होंगे गलतफहमी का शिकार! 7 दिन वैवाहिक जीवन में संभलकर रहें
धनु वाले होंगे गलतफहमी का शिकार! 7 दिन वैवाहिक जीवन में संभलकर रहें
Makar Saptahik Rashifal 27 July -2 August 2026: मकर वालों के पक्ष में रहेंगे ये 7 दिन, इस तरह बनेंगे काम, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर वालों के पक्ष में रहेंगे ये 7 दिन, इस तरह बनेंगे काम, देखें साप्ताहिक राशिफल
Mithun Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026: मिथुन वालों का बढ़ेगा काम, समझदारी से टलेंगी ये बड़ी आफत, देखें साप्ताहिक राशिफल
मिथुन वालों का बढ़ेगा काम, समझदारी से टलेंगी ये बड़ी आफत, देखें साप्ताहिक राशिफल
Meen Saptahik Rashifal 27 July - 2 August 2026: मीन वालों को नए अवसर दस्तक देंगे, बस इस तरह पहचाने
मीन वालों को नए अवसर दस्तक देंगे, बस इस तरह पहचाने

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget