एक्सप्लोरर

तुलसी का पौधा कर सकता है कंगाल, भूलकर भी इस दिशा में न रखें, नोट कर लें इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप होता है. नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करते हैं.

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप होता है. नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करते हैं. और उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. इसलिए उन्हीं तुलसी अर्पित करने से दोगुना फल मिलता है.  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. तुलसी अगर किसी शुभ दिन और शुभ समय में लगाई जाए, तो विशेष फलदायी साबित होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी को सही दिशा में रखने पर ही उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. ऐसी मान्यता है कि तुलसी की नियमित पूजा करने से व्यक्ति को मृत्यु के मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं तुलसी को किस दिशा में लगाना उत्तम होता है. 

शुभ दिशा में लगाने से मिलता है विशेष फल

वास्तु जानकारों का मानना है कि तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाने से ही घर में खुशियों का वास होता है. अगर आपने इसे गलत दिशा में रख दिया, तो आप पर बड़ा सकंट भी आ सकता है. कहते हैं कि गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा घर में निगेटिव एनर्जी फैला सकता है. इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि तीनों का सामना करना पड़ता है. 

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना उत्तम माना गया है. अगर आपके घर में पूर्व दिशा में जगह नहीं है, तो फिर आप उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव भी कर सकते हैं. इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकत ऊर्जा का वास होता है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. 

इस दिशा में भूलकर न लगाएं तुलसी

मान्यता है कि तुलसी का पौधा तभी लाभप्रद होता है जब उसे सही दिशा में लगाया जाता है. इसलिए घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए.दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है. ऐसे में इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. 

तुलसी का पौधा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

कई लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रखते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को छत पर रखना अशुभ माना जाता है. 

तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा न लगाएं. इसकी जगह केले का पेड़ लगा सकता है. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. 

रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित न करें. और न ही तुलसी की पूजा करें. इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की भी मनाही होती है. 


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Holika Dahan 2022 Ka Samay: आज होलिका दहन का ये है उत्तम मुहूर्त, जानें दिल्ली, नोएडा, जयपुर, पटना समेत इन राज्यों का दहन मुहूर्त

होलिका दहन के ये हैं अशुभ मुहूर्त, इस समय भूलकर भी न करें ये कार्य, हो सकती है अनहोनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget