एक्सप्लोरर

मंगलवार के दिन कौन से काम नहीं करते हैं, क्या वाकई में हनुमान जी से इसका कोई संबंध है?

Hanuman Ji: मंगलवार के दिन भक्ति-भाव से जो भक्त बजरंगबली की पूजा करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. लेकिन इसी के साथ इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है.

Hanuman Ji: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है. इसी तरह यदि बात करें मंगलवार की तो यह दिन भगवान श्रीराम के भक्त और पवनपुत्र हनुमान से संबंध रखता है. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने वाले जातकों को कार्यों में सफलता मिलती है. साथ ही बजरंगबली की कृपा से उसके सारे संकट भी दूर हो जाते हैं.

जीवन में यदि किसी प्रकार की समस्या चल रही हो तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अराधना जरूर करें. ऐसा करने से विघ्न दूर होते हैं और सब मंगल ही मंगल हो जाता है. लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें यदि मंगलवार को किया जाए तो इससे हनुमान जी बहुत नाराज हो जाते हैं. इसलिए मंगलवार के दिन विशेषकर इन कामों को करने से बचना चाहिए. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि, मंगलवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए और क्यों इन कामों को करने से नाराज होते हैं बजरंगबली.

मंगलवार को ये काम करना हो सकता है अमंलकारी

काले वस्त्र न पहनें:  हनुमानजी को काला रंग पसंद नहीं है. साथ ही हिंदू धर्म में भी काले वस्त्र को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में मंगलवार के शुभ दिन पर काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए. इस दिन आप भगवान हनुमान के प्रिय रंग जैसे लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं. वहीं कन्याओं और विवाहितों को मंगलवार के दिन सौंदर्य प्रसधान से जुड़ी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए.

ब्रह्मचर्य का पालन करें: भगवान हनुमान को ब्रह्मचारी माना जाता है. इसलिए हनुमान को ‘बाल ब्रह्मचारी’ भी कहते हैं. क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन, पवित्रता और आत्म-नियंत्रण का पालन किया है. अगर आप मंगलवार का व्रत रखते हैं या बजरंगबली की पूजा करते हैं तो इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें और प्रणय संबंध बनाने से बचें.

इन चीजों का न लगाएं भोग: मंगलवार को पूजा के दौरान हनुमान जी को भोग लगाते समय भी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें दूध से बने मिष्ठानों का भोग न लगाएं. ऐसा करने पर भगवान नाराज हो सकते हैं. इसके बजाय आप हनुमान जी को बूंदी या बेसन लड्डू का भोग लगा सकते हैं, जोकि उन्हें प्रिय है.

मांस-मदिरा से रहे दूर: अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो आपको मांसाहार भोजन का त्याग कर देना चाहिए. खासकर मंगलवार के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें, बल्कि इस दिन सात्विक रहना चाहिए.

इसके साथ ही मंगलवार के दिन बाल-दाढ़ी कटवाने, नाखून काटने, नमकयुक्त भोजन करने, उधारी धन का लेन-देन करने, पश्चिम, उत्तर और वायव्य दिशा की तरफ यात्रा करने से भी बचना चाहिए. यदि आप प्रत्येक मंगलवार को इन बातों का ध्यान रखेंगे तो हनुमान जी आपका कल्याण करेंगे.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Last Shahi Snan: महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान किस दिन है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर कुत्तों को पहनाते हैं माला, कौओं को खिलाते हैं खाना... आखिर क्यों?
दिवाली पर कौए को भोजन और कुत्ते को माला क्यों? जानिए नेपाल की अनोखी परंपरा
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: मंगलवार को भद्रा कब से? नवमी, राहुकाल और शुभ समय जानें
आज का पंचांग 3 नवंबर 2026: नवमी सुबह 11:54 तक, राहुकाल दोपहर 2:50 से
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
Govardhan Puja 2026:अन्नकूट उत्सव क्या है और इसमें 56 प्रकार के पकवान क्यों बनाए जाते हैं?
अन्नकूट उत्सव क्या है और इसमें 56 प्रकार के पकवान क्यों बनाए जाते हैं?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
Embed widget