एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: तुला राशि वालों की आज के दिन कोई मनोकामना पूरी हो सकती है , जानें- क्या कहती है आपकी राशि

: तुला राशि वालों की आज के दिन कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.ऑफिस में किसी कार्य को पूर्ण करने हेतु महिला सहयोगियों से मदद मिल सकती है. व्यापारी अपना व्यापार शुरू करने के लिए कोई फंडिग ढूंढ रहे हैं उनको इस ओर सफलता मिल सकती है.

मेष- आज दिन मन में नकारात्मक विचार न आने दें साथ ही अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहना होगा.ऑफिस के सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें बॉस आपके कार्य को चेक कर सकते है. ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों के दिमाग में नये विचार आएंगे आपकी कुशल बुद्धीमता के चलते लाभ मिलने के पूर्ण संभावनाएं है. विद्यार्थी वर्ग करियर ग्रोथ को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. सेहत की बात करें तो पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए अधिक झुककर कार्य करने से बचें. मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उनके साथ मंदिर जा सकते है. आध्यात्मिक विचारों और चर्चा में भाग लेंगे.

वृष- आज के दिन अनावश्यक खर्चों से बच कर रहें क्योंकि आपको बीमारियों में धन खर्च करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. जो लोग पैतृक व्यापार करते है इनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है साथ ही एक बात का ध्यान दें कि आज किसी को पैसे उधार न दें. हेल्थ की बात करें तो कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है जिसको लेकर आप परेशान हो सकते है. आज दूसरों से सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें अन्यथा परिवार में विवाद हो सकते है. वहीं दूसरी ओर अपने लोग परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं, जिसको लेकर आप कुछ भावुक नजर आएंगे.

मिथुन- आज के दिन आपके प्रयास फलीभूत होंगे. मेहनत के बल पर कार्य सिद्ध होंगे. प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है, साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जो लोग टैलीकम्यूनीकेशन से संबंधित व्यापार करते है उनको लाभ मिल सकता है वहीं दूसरी ओर नये व्यापार के लिए अगर आप लोन लेने की सोच रहे है तो आज इस ओर बचना चाहिए. हेल्थ की बात करें तो जो महिलाएं गर्भवती है उनको सचेत रहने की आवश्यकता है थोड़ी भी दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है व साथ ही उनको कोई उपहार दे सकते हैं.

कर्क- आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. साहस और जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिस में कुछ निर्माण कार्य करवा सकते हैं. मन लगाकर के काम करने की कोशिश करें. कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने के आसार दिख रहें वहीं दूसरी ओर किसी महिला ग्राहक से विवाद करने से बचना चाहिए.सेहत की बात करें तो आज गरिष्ठ भोजन करने से बचना होगा हो सके तो हल्का भोजन ही करें जो आपके लिए लाभदायक होगा. परिवार के लोगों से आपको शांतिपूर्ण व्यवहार बना के रखना होगा. आज कोशिश करें की आपकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब न हो.

सिंह- आज के दिन दूसरों के प्रति आपकी समर्पण भावना रहेगी. ऑफिस के अंदर अपने काम के चलते सहकर्मियों से कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए अन्यथा आपकी वर्क रिपोर्ट खराब हो सकती है, साथ ही बॉस आपके कार्यों की आलोचना कर सकते है. व्यापार की बात करें तो पुराने किए गए निवेश लाभ के रूप में सामने आएंगे. विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में विशेष सफलता मिलने में संशय है. आज चोट पर चोट लग सकती है खासकर पैरों में पहले से चोट लगी है तो अधिक सचेत रहने की जरूरत है. परिवार में कोई भी नयी जिम्मेदारी लेने से पहले विचार अवश्य कर लें अन्यथा गलती होने पर आपको जबावदेही देनी पड़ सकती है.

कन्या- आज के दिन रोगों के कारण आपको मानसिक चिंता हो सकती है साथ ही किसी के कही गयी बातों को दिल पर नहीं लेना है. ऑफिस में आपके सहयोगी आपके पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते है इसलिए उनसे सतर्क रहना होगा. जो लोग केमिकल से संबंधित व्यापार करते है उन्हें अपने व्यापार के प्रचार-प्रसार की ओर भी ध्यान देना चाहिए. विद्यार्थी को आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा परीक्षा में परिणाम खराब हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो किसी प्रकार की एलर्जी से परेशान हो सकते है. परिवार के लोग आपकी बातों को शायद महत्व न दें लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारीयों को बखूबी निभाना है.

तुला- आज के दिन कोई मनोकामना पूरी हो सकती है जिसकी वजह से दिन आनन्ददायी रहेगा. ऑफिस में किसी कार्य को पूर्ण करने हेतु महिला सहयोगियों से मदद मिल सकती है. व्यापारी अपना व्यापार शुरू करने के लिए कोई फंडिग ढूंढ रहे हैं उनको इस ओर सफलता मिल सकती है. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है उनको सफलता मिल सकती है. हेल्थ की बात करें तो कानों में दर्द की समस्या हो सकती है अपने कानों की केयर करें अधिक तेज दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें,वहीं दूसरी ओर भाई का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन कोई अधूरा कार्य सम्पन्न हो सकता है वहीं दूसरी ओर अपनी वाणी में नियंत्रण रखें. ऑफिस में कार्य को लेकर जो विवाद व समस्यायें चल आ रही थी वह समाप्त होंगी साथ ही आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. विद्यार्थियों को अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई में लगाना होगा. सेहत की बात करें तो मुंह में छाले पड़ सकते है जिसके कारण आपको खाने में दिक्कत हो सकती है.पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. जीवनसाथी के साथ कुछ समय बितायें व उनकी बातों को सुने उन्हें किसी वस्तु की जरूरत हो तो ला कर दे सकते हैं.

धनु- आज दिन है भविष्य की प्लानिंग करने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं दूसरी ओर गुप्त शत्रुओं से सचेत रहें. ऑफिस में व्यर्थ की बहसबाजी में समय बर्बाद न करें अपने कार्य पर ध्यान दे कहीं ऐसा न हो बॉस आपसे नाराज होने के कारण आपका स्थान परिवर्तन कर दें. दूध का व्यापार करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों को इधर-उधर की बातें सुनने के बजाए अपना ध्यान पढ़ाई में लगाना उपयुक्त रहेगा. सेहत की बात करें तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है हो सके तो अधिक तैलिय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है.

मकर- आज के दिन आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी किसी सुखद यात्रा में जा सकते हैं. ऑफिस में अपने विचारों को सहकर्मियों पर थोपने से बचें. सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है साथ ही कठिन कार्यों के बजाय जो कार्य सामने हैं उन्हें प्राथमिकता दें. आर्थिक लाभ की दृष्टि से व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं दिन उपयुक्त है. हेल्थ की बात करें तो एसिडीटी की समस्या हो सकती है बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए. घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे. किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरते दुर्घटना हो सकती है.

कुम्भ- आज के दिन आपको थोड़ा प्रोफेशनल बनकर रहना होगा. लेकिन एक विशेष बात ध्यान रखनी होगी कि अनैतिक तरीके से लाभ कमाने की इच्छा मन में नहीं आनी चाहिए. ऑफिस में कठिन परिश्रम करने के कारण आप मंजिल प्राप्त कर सकते हैं भाग्य आपके साथ है. इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से संबंधित व्यापार के विस्तार एवं अधिक निवेश के लिए समय उत्तम नहीं है, केवल स्टॉक को खाली करें. विद्यार्थियों को अपने गुरु का सम्मान करना उनके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. संतान की हैबिट्स पर ध्यान रखें, अगर आपकी संतान छोटी है तो उसको घर के संस्कारों बताना चाहिए.

मीन- आज के दिन मस्तिष्क का प्रयोग करने का समय है. आपके भीतर बुद्धिमत्ता पर्याप्त मात्रा में है. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रांसफर लेटर भी मिल सकता है. व्यापार में अधिक निवेश करने की सोच रहें है तो आज के दिन इससे बचना चाहिए. ग्रहों की स्थिति आर्थिक नुकसान करा सकती है. विद्यार्थियों को गणित विषय को सुधारने के लिए दिन उपयुक्त है. स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर में दर्द होने की आशंका है. यदि अधिकतर सिर में दर्द रहता हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. यदि धन को लेकर कोई मनमुटाव है तो उसे जल्द ही दूर करें अन्यथा आगे दिक्कत हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 27 July 2026: मेष से मीन तक 27 जुलाई 2026, सोमवार को मिथुन व कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, वाणी और गुस्से पर रखें संयम
आज का राशिफल, 27 जुलाई 2026 सोमवार को धनु के चंद्रमा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, देखें आज का शुभ चौघड़िया
Kinnar Kailash Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रही किन्नर कैलाश यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें प्रशासन की ये 5 बड़ी शर्तें
किन्नर कैलाश यात्रा 2026 की तिथि घोषित, जानिए केवल 375 श्रद्धालुओं को ही क्यों मिलेगी अनुमति?
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का जाप करें, आएगी सुख-समृद्धि
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का करें जाप, आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget