एक्सप्लोरर

Til Upay: काले तिल के ये उपाय जीवन में ला सकते हैं शांति, कालसर्प योग, राहु, केतु और शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

Kale Til Upay: हिंदू धर्म में काले तिल का विशेष महत्व है. धार्मिक कार्यों में काले तिल का उपयोग किया जाता है. साथ ही, तिल का उपयोग पूर्णिमा और अमावस्या के दिन तर्पण और दान आदि में भी किया जाता है.

Kale Til Upay: हिंदू मान्यता के अनुसार माघ माह में काले तिल (Black Sesame) का विशेष महत्व है. हिंदू धार्मिक कार्यों में काले तिल का उपयोग किया जाता है. साथ ही, तिल का उपयोग पूर्णिमा और अमावस्या (Til Upay) के दिन तर्पण और दान आदि में भी किया जाता है. वहीं, मकर संक्रांति के मौके पर भी तिल के लड्डू खाने का विधान है. माघ माह में आने वाले त्यौहार जैसे सकट चौथ, षटतिला एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या आदि पर भी तिल का विशेष प्रयोग किया जाता है. 

मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन भगवान श्री हरि को तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है. लेकिन भगवान को भोग लगाने के अलावा काले तिल का प्रयोग कई चमत्कारी उपायों में भी किया जाता है. कहते हैं कि इन उपायों को अपनाकर घर में सुख-शांति पाई जा सकती है. आइए जानते हैं तिल के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में.  

Feng Shui Tips For Money: फेंगशुई के इन टिप्स को फॉलो करने से जीवन में आएगा बदलाव, भरपूर मिलेगा पैसा और प्यार

काले तिल के चमत्कारी उपाय (Kale Til Upay)

- ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि कुंडली में अशुभ ग्रह के प्रभावों के कारण व्यक्ति को जीवन में करियर और कारोबार को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर कुंडली में शनि, राहु और केतु के रहने से जीवन में खुशियों पर ग्रहण सा लग जाता है. हालांकि, ये दीर्घकालीन नहीं होता, लेकिन इसके प्रभाव से व्यक्ति परेशान हो जाता है. 

ज्योतिषियों का कहना है कि कालसर्प योग, राहु, केतु और शनि दोष से प्रभावित होने पर सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग को अर्घ्य देने से इनके प्रभाव कम हो जाते हैं. और जीवन में सुख-समृद्धि का विकास होगा.  

Shani Dev Aarti: शनिदेव की कृपा पाने का ये है सबसे आसान उपाय, बस शाम के समय कर लें ये आरती

- कई बार जीवन में पितृदोष भी समस्याओं का कारण बन जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि अगर हमारे पितर प्रसन्न रहते हैं, तो सबकुछ सही रहता है. लेकिन अगर पितर नाराज हो जाते हैं, तो जीवन में कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं.  ऐसे में ज्योतिष के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों को तिल तर्पण करने की सलाह दी जाती है. साथ ही, इस दिन दान करना भी शुभ माना गया है.  

-कहते हैं कि करियर को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए सूर्य और गुरु का मजबूत होना भी जरूरी है. इसके लिए स्नान ध्यान कर तिलांजलि करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है.

- मान्यता है कि जीवन में शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शाम के समय उनकी पूजा काले तिल और सरसों के तेल से करें. साथ ही, इस दिन काले तिल का दान भी करना चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
किस पार्टी से होगा BMC का मेयर? लॉटरी के बाद एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कुर्सी...'
किस पार्टी से होगा BMC का मेयर? आरक्षण तय होने के बाद शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल; क्या बदलेगा कैप्टन?
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News
Maharashtra News: Pune के loni में बेकाबू कार ने कुचला मासूम बच्चे को | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
किस पार्टी से होगा BMC का मेयर? लॉटरी के बाद एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कुर्सी...'
किस पार्टी से होगा BMC का मेयर? आरक्षण तय होने के बाद शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल; क्या बदलेगा कैप्टन?
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल
Border 2 OTT Release: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- पूरी डिटेल
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- पूरी डिटेल
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 10 प्रेरणादायक कोट्स, जो आज भी युवाओं में भरते हैं जोश
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 10 प्रेरणादायक कोट्स, जो आज भी युवाओं में भरते हैं जोश
Benefits Of Walking: दिल की सेहत के लिए कितनी तेज चलना है फायदेमंद, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
दिल की सेहत के लिए कितनी तेज चलना है फायदेमंद, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नदी में बहा दिया 20 लीटर दूध, लेकिन पास में खड़े बच्चों को नहीं दिया; वीडियो देख भड़के यूजर्स 
नदी में बहा दिया 20 लीटर दूध, लेकिन पास में खड़े बच्चों को नहीं दिया; वीडियो देख भड़के यूजर्स 
Embed widget