एक्सप्लोरर

Taurus May Horoscope 2025: वृषभ मई मासिक राशिफल, नौकरी में रिस्क लेते समय शुभचिंतकों की सलाह जरुर लें

Taurus May Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी की जाती है. जानिए मई का महीना वृषभ राशि (Mesh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Taurus May Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मई (May 2025) का महीना वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Vrishabh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस माह आपको मनचाही सफलता पाने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा. यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ देखने को मिलेगा.

माह के पहले सप्ताह में आप पूर्व में की गलतियों से सबक लेते हुए चीजों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे. जिसके शुभ परिणाम आपको माह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेंगे. इस माह आप धन लाभ कमाने के लिए शार्टकट या फिर कहें तिकड़म आदि का सहारा ले सकते हैं.

नौकरीपेशा लोगों को माह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में अचानक से हुए बड़े बदलाव के कारण कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल जाने के कारण आपका बना-बनाया शेड्यूल बिगड़ सकता है.

इस माह वृष राशि के जातकों को बड़ी सूझ-बूझ के साथ अपने सहकर्मियों को मिलाकर काम करने की आवश्यकता रहेगी. माह के तीसरे सप्ताह में आप अपने करियर अथवा कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. हालांकि किसी भी तरह का रिस्क लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है.

माह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और पैसा उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी बामुश्किल ही संभव हो पाएगी. मई महीने की शुरुआत में आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा.

उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें.

रविवार के उपाय कैसे जीवन बदल सकते हैं, नहीं जानते हैं तो फौरन जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
Meen Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
Makar Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी
मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget