एक्सप्लोरर

ग्रहों के सेनापति मंगल 18 जून को कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों का राशिफल

Mars Transit 18 June 2020 In Meen Rashi: मंगल का राशि परिवर्तन मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि सहित सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालने जा रहा है. सूर्य ग्रहण से पूर्व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं राशिफल.

Effect of Mars Transit: 18 जून 2020 को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मीन राशि में मंगल 16 अगस्त 2020 तक रहेंगे. मंगल का संबंध साहस, जमीन, सेना और उत्साह से है. इसलिए मंगल का राशि परिवर्तन इन सभी कारकों को तो प्रभावित करेगा साथ ही सभी 12 राशियों पर भी पूरा प्रभाव डालेगा.

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है.मंगल गिनती एक कू्रर ग्रहों में की जाती है. ये युद्ध के देवता हैं. मंगल व्यक्ति को जुझारू बनाता है. मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी भी है. सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति मंगल के मित्र हैं. बुध और केतु मंगल के शत्रु हैं. शुक्र और शनि के साथ इनका संबंध तटस्थ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि में मंगल उच्च और कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं.

मंगल जब अशुभ होते हैं तो कई प्रकार की दिक्कतें देते हैं. वैवाहिक जीवन में कष्ट भर देते हैं. व्यक्ति को आर्थिक हानि और जॉब में दिक्कते प्रदान करते हैं. जमीन संबंधी मामलों में नुकसान देते हैं, आत्मबल में कमी लाते हैं और क्रोध में गलत कदम उठाने की परिस्थिति का निर्माण करते हैं. 18 जून को मंगल रात्रि 08 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे.

मंगल राशि परिवर्तन: राशिफल-

मेष: लेनदेन में सावधानी बरतें. धन हानि हो सकती है. तनाव की स्थिति बसे बचें. जल्दी किसी पर भरोसा न करें.

वृष: मंगल कई मामलों में आपको शुभ फल प्रदान करने जा रहे हैं. बडे भाइयों का सहयोग मिलेगा. मान सम्मान में भी वृद्धि होगी.

मिथुन: नौकरी आदि की तलाश कर रहे हैं तो शुभ समााचार मिल सकता है. नया कार्य शुरू कर सकते है. लोगों का सहयोग मिलेगा.

कर्क: लंबे समय से रूका हुआ कोई कार्य पूर्ण हो सकता है. जॉब आदि में प्रमोशन की स्थिति बन रही है. यह समय अच्छा बितेगा. सेहत को लेकर सर्तक रहें.

सिंह: क्रोध करने से बचे. वाणी पर संयम बरते. बुराई करने से बचें. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. बड़े भाई का स्नेह मिलेगा.

कन्या: संयम से काम लेना का समय है. किसी भी विवाद से बचें. संबंधों को खराब करने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं इसलिए सचेत रहें.

तुला: समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा लोग आपकी ताकत को समझेंगे. धन के मामले में सोच समझकर निर्णय लें. संबंध बनाते समय सावधानी बरतें.

वृश्चिक: परिजनों को लेकर तनाव लेने से बचे. संतान पर ध्यान दें. उधार देने से बचें. जॉब को लेकर चिंता रहेगी. व्यापार में नई शुरूआत को लेकर योजना बना सकते हैं.

धनु: जमीन से जुडे कार्यो में धन खर्च करने की योजना बन सकते हैं. निवेश के लिए मन में विचार आएंगे. सोच विचार कर ही कदम आगे बढ़ाएं.

मकर: निर्णय लेने में परेशानी नहीं आएगी. निर्णय न ले पाने की स्थिति में जो कार्य रूके हुए थे वे पूर्ण होंगे. मान सम्मान में भी वृद्धि होगी. धन के मामले में भी लाभ मिलेगा.

कुंभ: लाभ मिलेगा. रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है. नौकरी में भी बॉस की तरफ से तारीफ मिलेगी. धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा. क्रोध न करें.

मीन: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरुरत है. बिजनेस में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें. वाणी को खराब न होने दें, धैर्य के साथ कार्यों को निपटाएं.

Solar Eclipse 2020: 21 जून को लग रहा है सूर्य ग्रहण जानें, सतूक काल और उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget