एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2020: 500 साल बाद बन रहा है सूर्य ग्रहण पर ऐसा अद्भुत संयोग, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका असर

21 जून को लगेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, इससे दिन में ही रात जैसा हो जायेगा अँधेरा. इस ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर जानें इस पेज पर.

Solar Eclipse 2020: भारतीय ज्योतिष में सूर्यग्रहण को एक अनोखी और अदभुत घटना मानी जाता है. विज्ञान भले ही इसे एक छोटी सी खगोलीय घटना मानती हो, परन्तु इसमें कोई शक नहीं कि इस तरह की घटनाओं का असर मानव जीवन पर ना पड़े. इस साल यानी 2020 का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लगेगा. यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा. इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा. इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना. यह इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ एक और खगोलीय घटना होने जा रही है जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा. सदी का यह ऐसा दूसरा सूर्य ग्रहण है जो 21 जून को हो रहा है. इसके पहले यह सूर्य ग्रहण 21 जून 2001 को हुआ था. इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण राहु से भी ग्रस्ति है. मिथुन राशि में राहु सूर्य और चंद्रमा पर कुदृष्टि डाल रहा है अर्थात उसे पीड़ित कर रहा है. वहीं मंगल जल तत्व की राशि मीन में स्थिति है और मिथुन राशि के ग्रहों को बुरी नजर से देख रहा है. इसके साथ ही इस दिन 6 ग्रह- राहु और केतु के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री होंगें. इन 6 ग्रहों की स्थिति वक्री होने कारण यह सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है. विभिन्न राशियों पर इनका असर ग्रहण वैसे तो किसी भी राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होता है लेकिन ग्रहों की स्थिति से राशियों पर भिन्न – भिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं. आइये जानें कि आपकी राशि पर इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा? सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा ख़राब असर इस सूर्य ग्रहण  के समय मंगल मीन राशि में रहते हुए मिथुन के ग्रहों पर बुरी नजर डाल रखा है तथा इसी राशि में राहु भी सूर्य और चंद्रमा को परेशान कर रहा है. इसलिए यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए अधिक अशुभकारी है. इसके अलावा कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अमंगलकारी होगा. इस अशुभ से बचने के लिए इन राशि के जातकों को  गणपति की पूजा करनी चाहिए. यदि महामृत्युंज मंत्र का जाप किया जाय तो सर्वोत्तम होगा. सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा असर यह सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को तुलनात्मक रूप से सबसे अधिक शुभ, मंगलकारी और श्रेष्ठ फलदायी सिद्ध होगा. सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा मध्यम असर  वृष, तुला, धनु राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा. इन पर शुभ- अशुभ, मंगल-अमंगल दोनों तरह का असर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhog Expiry Date: जन्माष्टमी की खरीदारी में न करें जल्दबाजी, भोग के पैकेट पर देखें ये 7 चीजें
जन्माष्टमी की खरीदारी में न करें जल्दबाजी, भोग के पैकेट पर देखें ये 7 चीजें
Dahi Handi 2026: दही हांडी 5 या 6 सितंबर किस दिन है, कान्हा के जन्म के बाद क्यों मनाते ये पर्व
दही हांडी 5 या 6 सितंबर किस दिन है, कान्हा के जन्म के बाद क्यों मनाते ये पर्व
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 कब है ? जाने पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि तथा व्रत का नियम
Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनेगा कान्हा का जन्मोत्सव; जानें शुभ मुहूर्त, रोहिणी नक्षत्र और पूजा विधि
गणेश विसर्जन कब ? डेढ़ दिन, तीसरे, 5वें, 7वें दिन से अनंत चतुर्दशी तक तारीख, मुहूर्त नोट करें
गणेश विसर्जन कब ? डेढ़ दिन, तीसरे, 5वें, 7वें दिन से अनंत चतुर्दशी तक तारीख, मुहूर्त नोट करें

वीडियोज

Nikki Tamboli-Arbaz Patel का Breakup निकला पब्लिसिटी स्टंट, Fans हुए नाराज!
सलमान खान की Bigg Boss फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹120 करोड़ तक कैसे पहुंची?
Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पति को 'अनपढ़-गंवार' कहकर पत्नी ने किया अपमानित, अब SC ने दी तलाक को मंजूरी
पति को 'अनपढ़-गंवार' कहकर पत्नी ने किया अपमानित, अब SC ने दी तलाक को मंजूरी
'मुशाल को विधवा की तरह...', यासीन मलिक का पत्नी से तलाक का फैसला
'मुशाल को विधवा की तरह...', यासीन मलिक का पत्नी से तलाक का फैसला
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
मलबा, टूटी गाड़ियां, 14 महीने बाद भी निशान, AI-171 क्रैश साइट का आंखों देखा हाल
मलबा, टूटी गाड़ियां, 14 महीने बाद भी निशान, AI-171 क्रैश साइट का आंखों देखा हाल
कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Embed widget