एक्सप्लोरर

Shri Krishna and Shani Dev: कृष्ण भक्तों को क्या वाकई में शनि देव नहीं करते हैं परेशान, क्या है ये रिश्ता जानें

Shri Krishna and Shani Dev: शनि देव को ज्योतिष में क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है, जो किसी भी गलती का तुरंत दंड देते हैं. लेकिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं.

Shri Krishna and Shani Dev: आमतौर पर कुंडली में जब शनि देव की स्थिति मजबूत नहीं होती तो लोग डर जाते हैं. कुछ तो शनि के नाम से ही भय रखते हैं. इसका कारण यह है कि, शनि न्याय के देवता, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी कहे जाते हैं और छोटी सी गलतियों की भी सजा देते हैं.

लेकिन इसी के साथ शनि देव अच्छे कर्म करने वालों पर अपनी कृपा भी बरसाते हैं और ऐसे लोगों का जीवन खुशियों से भर जाता है. शनि देव को कलयुग संसार का न्यायाधीश कहा जाता है. लेकिन हिंदू धर्म में ऐसे तीन देवता हैं, जिनकी पूजा करने वाले भक्तों को शनि देव कभी कष्ट नहीं देते हैं. बल्कि ऐसे लोगों को शनि देव से शुभ फल की प्राप्ति होती हैं. शनिदेव भगवान शिव, हनुमानजी और श्रीकृष्ण के भक्त हैं.

कहा जाता है कि जो लोग भगवान कृष्ण के भक्त होते हैं और उनकी पूजा करते हैं ऐसे लोगों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं. लेकिन इसका कारण क्या है आइए जानते हैं-

शनि देव हैं श्रीकृष्ण भक्त

कहा जाता है कि शनि देव भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं. वे हर समय अपने देवता के विचारों में डूबे रहते हैं. जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब सभी देवी-देवता नंदगांव आए हुए थे. यहां शनि देव भी पहुंचे थे. लेकिन कृष्ण की माता यशोदा ने शनि देव को घर के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी. इसका कारण यह था कि, शनि की बुरी दृष्टि कहीं उनके बालक कान्हा पर न पड़ जाए और इससे उसे किसी तरह की क्षति न पहुंचे. इससे शनि देव बहुत दुखी हुए और वे ध्यान व तपस्या करने के लिए पास के वन में चले गए.

कुछ समय बाद जब श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य बांसुरी बजाई तो बांसुरी की मधुर ध्वनि ने नंदगांव की महिलाएं आकर्षित हो गई और भगवान कृष्ण ने खुद को कोकिला (कोयल) के रूप में बदलकर शनि देव को दर्शन दिए. भगवान कृष्ण शनि देव के सामने प्रकट होकर उनसे तपस्या का कारण पूछने लगे. शनि देव ने कहा, मैं तो सिर्फ अपने न्याय करने का कर्तव्य निभा रहा हूं, फिर मुझे क्रूर क्यों मानना. साथ ही शनि देव ने बालक कृष्ण के दर्शन न कर पाने का दुख भी भगवान को बताया. इसके बाद भगवान कृष्ण ने शनि को वरदान दिया कि, जो लोग उनकी पूजा करेंगे उन्हें उनकी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और इसके बाद उन्होंने शनि देव को नंदनवन में रहने के लिए कहा. इसके बाद से ही मथुरा का यह स्थान कोकिलावन शनिधाम के नाम से जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: Aza Ekadashi 2023: अजा एकादशी कब? जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि और व्रत का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget