एक्सप्लोरर

Shani Margi 2024: शनि आज से चलेंगे सीधी चाल, अब न करना कुछ ऐसा काम जिसे न्याय के देवता हो जाएं नाराज

Shani Margi 2024: शनि को कमतर नहीं आंकना चाहिए. जो लोग ऐसी गलती करते हैं उन्हें बर्बाद होने में देर नहीं लगती है. 15 नवंबर 2024 को शनि की चाल बदलेगी. शनि पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे.

Shani Margi: शनि को सभी ग्रहों में विशेष दर्जा प्राप्त है. आज यानि 15 नवंबर 2024 को शनि की चाल में बड़ा परिवर्तन हो चुका है. शनि मार्गी हो गए हैं. शनि अब अगले साल यानि 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे. आज शनि मार्गी हुए हैं ये परिवर्तन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि को व्यापक रूप से प्रभावित करेगा. यही नहीं शनि (Shani Dev) का ये बदलाव देश-दुनिया को भी प्रभावित करेगा.

शनि मार्गी कब होंगे 2024 (Shani Kab Margi Honge)
शनि देव (Shani Dev) न्याय के देवता है. स्वयं भगवान भोलेनाथ ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की है. शनि जब भी कोई परिवर्तन करते हैं तो ज्योतिष में उसे अति महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग (Panchang 15 November) के अनुसार 15 नवंबर 2024, शुक्रवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर वक्री से शनि मार्गी हो गए. शनि लगभग 139 दिन बाद अपनी चाल में परिवर्तन हुआ है.


Shani Margi 2024: शनि आज से चलेंगे सीधी चाल, अब न करना कुछ ऐसा काम जिसे न्याय के देवता हो जाएं नाराज

शनि मार्गी का फल (Shani Ka Fal)
शनि देव जब भी चाल बदलते हैं तो इसके फल यानि परिणाम अप्रत्याशित होते हैं. शनि का स्वभाव क्रूर है. ये बहुत जल्दी प्रसन्न नहीं होते हैं. शनि को कोई धोखा भी नहीं दे सकता है. यही कारण है कि शनि महाराज को कलियुग का दंडाधिकारी बताया गया है.

शनि कठोर परिश्रम के कारक हैं. जो लोग कड़ी मेहनत से जीवन यापन करते हैं उन्हें कभी परेशान नहीं करना चाहिए यदि कोई ऐसा करता है तो शनि उसे कतई माफ नहीं करते हैं. शनि (Shani) ऐसे लोगों को भयंकर सजा देने का काम करते हैं. गरीब जनता, कमजोर वर्ग, असहाय जीव-जंतु ये सभी शनि के अंडर में आते हैं. इसलिए इन लोगों कभी हानि और नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

शनि कब देते हैं दंड (Shani Kab Kharab Hota Hai)
शनि देव अपनी विशेष गोचर अवस्था में ही दंड देने का काम करते हैं. शनि साढ़े साती. शनि की ढैय्या, शनि महादशा, शनि मार्गी अवस्था में शनि अधिक शक्तिशाली होकर उन लोगों को दंड देने का काम करते हैं जो गलत कामों करते हैं. शनि (Shani) खराब होने पर कोर्ट कचेहरी का चक्कर लगवाते हैं. सत्ता-शासन से हानि दिलाते हैं.संबंध खराब कराते हैं. गंभीर रोग देते हैं. धन की हानि कराते हैं और पद प्रतिष्ठा की भी हानि कराते हैं. शनि की इन अवस्थाओं में व्यक्ति बर्बाद हो जाता है. राजा से भिखारी बन जाता है. इसलिए शनि से सावधान रहना चाहिए.

शनि उपाय (Shani Ke Upay)

  • शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन पास के किसी भी शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करनी चाहिए. सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए.
  • प्रतिदिन शनि चालीसा का पाठ करें.
  • कुष्ठ रोगियों की सेवा करें.
  • निर्धन और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करें.
  • जीव-जंतु और पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए.
  • रोगियों की सेवा करें.
  • शनि बीज मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। इसका नित्य जाप करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Shani Margi 2024: शनि होंगे मार्गी, साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही राशियों का करेंगे भाग्योदय

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget