एक्सप्लोरर

Shakha Pola Bangles: शाखा पोला सुहागिन महिलाओं का प्रतीक, जानिए इसका महत्व और कंगन पहनने का सही समय

Shakha Pola bracelet: शाखा पोला कंगन बंगाल में सुहागिनों को शादी के दिन पहनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि विवाहित महिलाएं जब हाथों में शाखा और पोला पहनती हैं तो उनके पति की उम्र लंबी होती है.

Shakha Pola bracelet: शाखा पोला पारंपरिक बंगाली चूड़ियां हैं, जो शादीशुदा महिलाओं द्वारा पहनी जाती हैं, जिसमें 'शाखा' शंख से बनी सफेद चूड़ी और 'पोला' लाल मूंगे से बनी होती है.

ये विवाहित स्त्रीत्व, सौभाग्य और पति के लंबी आयु का प्रतीक हैं. इन्हें बंगाली हिंदू संस्कृति में सुहाग की निशानी माना जाता है और अक्सर शादी के बाद दुल्हन को पहनाया जाता है.

शाखा-पोला सुहागिन महिलाओं को प्रतीक
शाख पोला कंगन एक बंगाली परंपरा है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति के सुहाग और लंबी उम्र की कामना करते हुए और घर में समृद्धि व सुख-शांति लाने के लिए इसे पहनती हैं.

सफेद शंख से बनी 'शाखा' और लाल मूंगे से बनी 'पोला' शुद्धता, पवित्रता और जीवन की ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. यह चूड़ियां बंगाली शादियों में दुल्हन के नव-विवाहित जीवन में प्रवेश का भी प्रतीक हैं.

शाखा पोला कंगन कब और क्यों पहने जाते हैं?
बंगाल में विवाहित महिलाएं शादी के बाद अपनी कलाइयों को सफेद शंख (शाखा) और लाल मूंगे (पोला) से बनी चूड़ियों से सजाती हैं, क्योंकि यह उनके सुहाग और वैवाहिक जीवन में खुशहाली का प्रतीक मानी जाती हैं.

ये चूड़ियां विवाह की रस्मों के दौरान दुल्हन को पहनाई जाती हैं और पति के अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की कामना का प्रतीक होती हैं.

शाखा-पोला कंगन पहनने का समय और महत्व

  • शादी के समय: बंगाली शादी के दौरान दुल्हन को शाखा पोला चूड़ियां पहनाई जाती हैं. यह एक महत्वपूर्ण रस्म है, जहां ये चूड़ियां पवित्र मंत्रोच्चार के साथ दुल्हन के हाथों में पहनाई जाती हैं.
  • विवाहित जीवन का प्रतीक:  ये चूड़ियां विवाहित महिला के वैवाहिक जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं.
  • धार्मिक और पारंपरिक महत्व: शाखा पोला चूड़ियों का बंगाली संस्कृति में गहरा धार्मिक महत्व है. सफेद शंख से बनी शाखा पवित्रता और लाल मूंगे से बना पोला खुशी और वंश को आगे बढ़ाने का प्रतीक है.
  • सौभाग्य का प्रतीक: ऐसा माना जाता है कि विवाहित महिलाएं जब हाथों में शाखा और पोला पहनती हैं तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल होता है.
  • सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा: माना जाता है कि ये चूड़ियां घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती हैं और परिवार के सुख-शांति के लिए शुभकामनाएं लाती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के फेनहारा गांव की रहने वाली निशात अंजुम उन तमाम युवाओं की तरह है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं. 25 मई 2005 के दिन इस दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली निशात के पिता अब्दुल वाजिद बिजनेसमैन हैं और गांव में ही मेडिकल हॉल चलाते हैं. मां शाहेदा खातून हाउसवाइफ हैं. तीन भाइयों अब्दुल बासित, अब्दुल अली, अब्दुल गनी और दो बहनों माहेरुख अंजुम व आतिया अंजुम को निशात अपनी ताकत मानती हैं. 

फेनहारा के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से 8वीं तक की पढ़ाई करने के बाद निशात ने 2020 में हाजी फरजंद हाई स्कूल फेनहारा से मैट्रिक किया तो 2022 में भगवान सिंह कॉलेज मधुबन से इंटरमीडिएट किया. सिर्फ पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी निशात का मन रमता है. 2022 ही उन्होंने कौशल विभाग फेनहारा से कंप्यूटर कोर्स किया. फिलहाल, लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं, जिसका फाइनल रिजल्ट जल्द आने वाला है. निशात अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और जिंदगी में कुछ बड़ा करने का मकसद रखती हैं. 

पढ़ाई की शौकीन निशात अपनी जिंदगी में रंग भरने के लिए भी तमाम काम करती हैं. युवा होने के बावजूद ईश्वर से जुड़ाव रखती हैं और रोजाना नमाज पढ़ती हैं. खबरों की दुनिया में बने रहना उन्हें अच्छा लगता है. यही वजह है कि वह रोजाना अखबार, न्यूज वेबसाइट्स और टीवी चैनलों से देश-दुनिया की जानकारी हासिल करती हैं. इसके अलावा उन्हें रील्स देखना, गाने सुनना और खाना बनाना बेहद पसंद है. 

निशात की सबसे अच्छी दोस्त सादिया सिद्दिकी हैं, जिनके साथ वह अपने सुख-दुख बांटती हैं. फेवरेट क्रिकेटर्स की बात हो तो निशात की लिस्ट में विराट कोहली, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा का नाम लिखा है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार उन्हें काफी पसंद हैं. अगर फिल्म की बात करें तो तारे जमीं पर उन्हें इमोशनली छूती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget