एक्सप्लोरर

Shadi Ke Saat Phere: क्यों लेते हैं शादी के समय सात फेरे? जानें इसका अर्थ और महत्व

Marriage Rituals: हिंदू धर्म में 16 संस्कार का विशेष महत्व है. इन्हीं में से एक ही विवाह संस्कार. जानते हैं शादी के समय 7 फेरे ही क्यों लिए जाते हैं, क्या है इन सात फेरों का महत्व.

Shadi Ke Saat Phere: हिंदू धर्म में 16 संस्कार का विशेष महत्व है. इन्हीं में से एक ही विवाह संस्कार. विवाह वो पवित्र बंधन है जो न सिर्फ दो लोगों का मिलन है, बल्कि यह उत्तरदायित्व का वहन करना भी सिखाता है. विवाह में सात की संख्या बहुत मायने रखती है, सात फेरे (Marriage 7 phere) सात वचन, सात जन्म, हिंदू धर्म में इन सभी का विवाह से गहरा नाता है. धार्मिक मान्यता है कि हिंदू प्रथा में सात फेरे के बिना विवाह संपन्न नहीं होता. आइए जानते हैं शादी के समय 7 फेरे ही क्यों लिए जाते हैं, क्या है इन सात फेरों का महत्व.

सात की संख्या का महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार पृथ्वी पर सारी महत्वपूर्ण चीजों की संख्या सात ही मानी गई है जैसे संगीत के सात सुर, इंद्रधनुष के सात रंग, सात समुद्र, सप्ततऋषि, सात दिन, सात चक्र, मनुष्य की सात क्रियाएं, सात तारे, आदि. यही वजह है कि  वैदिक और पौराणिक मान्यताओं में 7 की संख्या को बहुत शुभ माना गया है. इन्हीं को ध्यान में रखते हुए सात फेरे लेना की मान्यता है.

शादी में क्यों लेते हैं 7 फेरे (Marriage Seven phere Importance)

हिंदू संस्कृति में शादी में सात फेरे लेने का संबंध सात जन्मों का बंधन माना जाता है. विवाह में वर-वधू के सात फेरे लेने की प्रक्रिया को सप्तपदी भी कहा जाता है. अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू सात फेरे लेते हैं और सात जन्मों तक तन, मन और आत्मा से पति-पत्नी के रिश्ते को निभाने का वादा करते हैं. ये सात फेरे ही हिंदू विवाह की स्थिरता का मुख्य स्तंभ है.

शादी के 7 वचन (Marriage Seven vachan significance)

सात फेरे 7 वचन के साथ लिए जाते हैं. हर फेरे का एक वचन होता है जिसके जरिए वर-वधू जीवनभर हर तरह से साथ निभाने की प्रतिज्ञा लेते हैं. हिंदू प्रथा में इन सात फेरों और वचन का महत्व है  दो लोगों का शारीरिक और आत्मिक रूप से एक होना, जिसे विवाह का पवित्र बंधन कहा जाता है. कहते हैं कि मनुष्य सात जन्म लेता है, इसलिए वर-वधु को सात जन्मों का साथी कहा जाता है.

साल 2022-2023 में कब हैं शादियां

  • नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त - 21, 24 25, 27, 28 नवंबर 2022
  • दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त - 2, 7, 8, 9 दिसंबर 2022
  • जनवरी 2023 विवाह मुहूर्त - 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31 जनवरी 2023
  • फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त - 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 23, 28 फरवरी  2023
  • मार्च 2023 विवाह मुहूर्त - 6, 9, 11, 13 मार्च 2023

Saphala Ekadashi 2022: इस साल की आखिरी एकादशी कब है ? जानें डेट, मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget