एक्सप्लोरर

September Vrat Tyohar 2025: सितंबर के व्रत-त्योहार, नवरात्रि, पितृ पक्ष, ग्रहण कब है, जानें पूरी लिस्ट

September Festival 2025: सितंबर में व्रत त्योहार की झड़ी लगने वाली है, शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, सर्व पितृ अमावस्या, अनंत चतुर्दशी आदि व्रत त्योहार कब-कब है जान लें पूरी लिस्ट

September Vrat Tyohar 2025: सितंबर अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से साल का 9वां महीना होता है. अधिकतर सितंबर में अश्विन और भाद्रपद माह का संयोग रहता है. पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए सितंबर में जहां पितृ पक्ष के 15 दिन खास होते हैं तो वहीं शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि भी सितंबर में मनाया जाता है.

इस साल सितंबर में भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है जो भारत में भी दिखाई देगा, इसके अलावा जीवित्पुत्रिका व्रत, अनंत चतुर्दशी, परिवर्तिनी एकादशी, ओणम आदि व्रत त्योहार भी आएंगे. आइए जानते हैं सितंबर 2025 के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट.

सितंबर व्रत त्योहार 2025

3 सितंबर 2025 - परिवर्तिनी एकादशी

इस दिन भगवान विष्णु निद्रा में करवट बदलते हैं. ये चातुर्मास के बीच का समय माना जाता है. इस दिन व्रत करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति के योग बनते हैं.

4 सितंबर 2025 - वामन जयंती

5 सितंबर 2025 - ओणम, प्रदोष व्रत

ओणम का दिन राजा बलि को समर्पित है. दक्षिण भारत में राजा बलि के स्वागत के लिए इस दिन लोग घरों को सजाते हैं और कई तरह के पकवान बनाते हैं, ये पर्व खुशी, उल्लास का है.

6 सितंबर 2025 - गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी

गणेश उत्सव का समापन इस दिन होगा. साथ ही भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है, मान्यता है इस दिन 14 सूत्र वाला धागा बांधने से हर कष्टों से रक्षा होती है.

7 सितंबर 2025 - भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण

भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाला साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. जो भारत में दश्यमान होगा.

8 सितंबर 2025 - पितृ पक्ष शुरू

पितरों के तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान के लिए ये समय सबसे अनुकूल होता है, इस दौरान धरती पर पितरों का आगमन होता है और वह अपने परिवार जन से अन्न-जल ग्रहण करते हैं.

10 सितंबर 2025 - विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

14 सितंबर 2025 - जीवित्पुत्रिका व्रत

संतान प्राप्ति और संतान से जुड़ी तमाम समस्या के निवारण के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत महत्वपूर्ण माना गया है. इसके प्रताप से बच्चों को हर खुशियां मिलती है.

17 सितंबर 2025 - एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी, कन्या संक्रांति

18 सितंबर 2025 - गुरु पुष्य योग

19 सितंबर 2025 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

21 सितंबर 2025 - सर्व पितृ अमावस्या

ये पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है, इस दिन समस्त ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है, इसके बाद वह अपने लोक लौट जाते हैं.

22 सितंबर 2025 - शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना

मां दुर्गा की पूजा के 9 दिन शारदीय नवरात्रि बहुत खास होते हैं. पहले दिन घटस्थापना कर भक्तगण माता का आव्हान करते हैं, कहते हैं इस दौरान देवी पृथ्वी पर भक्तों के कष्टों को हरने आती हैं.

25 सितंबर 2025 - विनायक चतुर्थी

Dhanteras 2025 Date: धनतेरस 2025 में कब ? तारीख, तिथि और मुहूर्त देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget