एक्सप्लोरर

Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानें किन्हें करना चाहिए ये व्रत

Mangla Gauri Vrat 2023: आज सावन महीने का दूसरा मंगला गौरी व्रत है. आज महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखेंगी और मां मंगला गौरी की पूजा करेंगे, जोकि मां पार्वती का ही रूप है.

Mangla Gauri Vrat 2023 in Sawan: सावन महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. आज 11 जुलाई 2023 को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा और पूजा की जाएगी.

इस साल सावन में अधिकमास लगा है, जिस कारण सावन दो महीने का होगा और इस बार सावन में कुल 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे. आज मंगला गौरी का दूसरा व्रत है. मंगला गौरी व्रत रखने और पूजा करने से कुंडली में मांगलिक दोष दूर हो जाते हैं, विवाह के योग बनते हैं, वैवाहिक जीवन सुखमय होता है, पति की आयु लंबी होती है और पुत्र-पौत्रादि का सुख प्राप्त होता है.

किन्हें करना चाहिए मंगला गौरी का व्रत

मंगला गौरी व्रत को कुंवारी कन्याओं से लेकर सुहागिन महिलाएं भी कर सकती हैं. इस व्रत से कुंवारी कन्या को सुयोग्य वर मिलता है, वहीं सुहागिन स्त्री को सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है. इसलिए मंगला गौरी व्रत का आशीर्वाद हर स्त्री को प्राप्त होता है और सुहागिन से लेकर कुंवारी कन्याएं भी इसे कर सकती हैं.

मंगला गौरी व्रत के नियम

  • मंगला गौरी व्रत के दिन महिला को क्रोध नहीं करना चाहिए और वाणी में मधुरता बनाए रखना चाहिए.
  • मंगला गौरी व्रत को सावन के महीने में कर सकते हैं. लेकिन इस व्रत को कम से कम 5 साल तक जरूर करें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि मंगला गौरी व्रत छोड़ने से पहले इसका उद्यापन जरूर करें. सावन महीने के अंतिम मंगलवार को आप मंगला गौरी व्रत का उद्यापन कर सकते हैं.
  • मंगला गौरी व्रत में मां गौरी को 16 श्रृंगार के सामान जरूर अर्पित करें.

सावन में और कितने मंगला गौरी व्रत

  • दूसरा मंगला गौरी व्रत- आज 11 जुलाई
  • तीसरा मंगला गौरी व्रत- 18 जुलाई (अधिकमास)
  • चौथा मंगला गौरी व्रत- 25 जुलाई (अधिकमास)
  • पांचवा मंगला गौरी व्रत- 1 अगस्त (अधिकमास)
  • छठा मंगला गौरी व्रत- 8 अगस्त (अधिकमास)
  • सातवां मंगला गौरी व्रत- 15 अगस्त (अधिकमास)
  • आठवां मंगला गौरी व्रत- 22 अगस्त
  • नौवां मंगला गौरी व्रत- 29 अगस्त

 ये भी पढ़ें: Sawan 2023 Barish Upay: सावन में हुई बारिश के पानी को न समझे बेकार, इन उपायों से मिलेंगे चमत्कारी लाभ 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी कब ? चातुर्मास शुरू होने से पहले विवाह, मुंडन के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट
भड़ली नवमी कब ? चातुर्मास शुरू होने से पहले आखिरी शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Swastik Rules: घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है? कई लोग कर बैठते हैं ये गलती
Swastik Rules: घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है? कई लोग कर बैठते हैं ये गलती
Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम
Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget