एक्सप्लोरर

Scorpio July Horoscope 2025: वृश्चिक जुलाई मासिक राशिफल, कानूनी मामले निपटा लें, नहीं तो लंबे फंस सकते हैं

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जुलाई का महीना मेष राशि (Vrischik Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Scorpio July Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जुलाई (July 2025) का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Vrischik Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस माह आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी. माह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में अनचाहे बदलाव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको स्वजनों और सौभाग्य का कम साथ मिलेगा ऐसे में आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा

हालांकि आप अपने परिश्रम और प्रयास से इस स्थिति से शीघ्र ही उबरने में कामयाब हो जाएंगे और माह के दूसरे सप्ताह तक स्थिति बहुत हद तक संभलती हुई नजर आएगी. इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी.

भूमि-भवन से जुड़े विवादों को कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटाना बेहतर रहेगा, अन्यथा मामला लंबा खिंच सकता है. वृश्चिक राशि के जातकों को जुलाई महीने के मध्य में लोगों को मिलाजुलाकर काम करना बेहतर रहेगा. इस दौरान अहंकार से बचें तथा अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाएं अन्यथा न सिर्फ आपको प्रोफेशनली बल्कि निजी संबंधों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

यदि आप चीजों का प्रबंधन करके चलते हैं तो माह के उत्तरार्ध का समय समय करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित होगा. दौरान आपकी सत्ता-सरकार के लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जिनकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा.

सेहत को लेकर वृश्चिक राशि के जातकों को जुलाई माह में खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. किसी भी रोग के उभरने पर लापरवाही न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न पालें.

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई व्रत-त्योहार 2025 की लिस्ट, नाग पंचमी, देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज कब ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन 12 मार्च 2026: दुर्लभ संयोग में महाकाल दर्शन से पाएं सुख, शांति और बाधाओं से मुक्ति!
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन 12 मार्च 2026: दुर्लभ संयोग में महाकाल दर्शन से पाएं सुख, शांति और बाधाओं से मुक्ति!
Chaitra Navrattri 2026: चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया, क्या घटस्थापना में आएगी बाधा ? जानें नियम
चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया, क्या घटस्थापना में आएगी बाधा ? जानें नियम
Panchang 12 March 2026: आज गुरुवार विष्णु जी की पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
आज गुरुवार विष्णु जी की पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत
चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Gorakhpur News: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
गोरखपुर: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Iran Cyber Attack: 'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget