एक्सप्लोरर

Sawan Somvar Vrat 2022: जानिए किस तारीख में पड़ेंगे सावन के ये पांच सोमवार, कौन सा बन रहा है शुभ संयोग

Sawan Maas: सावन के महीने में की गई भोलेनाथ की आराधना बेहद शुभ फलदायी मानी जाता है. आइए जानते हैं कि इस मौके पर कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहें हैं. 

Sawan Somvar Vrat 2022: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव का होता है. इसलिए सावन के महीने में भोले के भक्त बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ सावन सोमवार का व्रत रखते हैं.आइए जानते हैं कि सावन व्रत के पांच सोमवार की तारीख क्या है? और कब खत्म हो रहें हैं, साथ ही इस दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहें हैं.

14 जुलाई 2022, सावन का पहला सोमवार
पूर्णिमा तिथि के अनुसार सावन का आरंभ 14 जुलाई से हो रहा है. वहीं संक्रांति के हिसाब से सावन की शुरुआत 16 जुलाई 2022 से होगी. ऐसे में पूर्णिमा और संक्रांति के हिसाब से सावन का पहला सोमवार सावन का पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को है। इस दिन सावन महीने की पंचमी तिथि होने से देश के कई भागों में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा.

25 जुलाई 2022, सावन का दूसरा सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को होगा. सावन के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग का भी संयोग बना हुआ है. इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग भी बना है. ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह बहुत ही अच्छा रहेगा.  

1 अगस्त 2022, सावन का तीसरा सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को होगा.सावन के तीसरे सोमवार के दिन ही दूर्वा गणपति की पूजा की जाएगी. इस दिन रवि योग का संयोग बना रहेगा. इस दिन चतुर्थी तिथि होने से वरद चतुर्थी का भी संयोग बन रहा है.

8 अगस्त 2022, सावन का चौथ सोमवार
सावन का चौथा सोमवार व्रत 8 अगस्त को होगा. ऐसे में जो लोग पूर्णिमा के मुताबिक सोमवार का व्रत रखेंगे उनके लिए यह अंतिम सोमवार का व्रत होगा. वो इसलिए क्योंकि 11 अगस्त को पूर्णिमा के साथ सावन मास का समापन होगा. इस बार सावन को चौथे सोमवार पर एकादशी तिथि पड़ रही है. इस एकादशी को पवित्रा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रत रखने से श्रद्धालुओं को एक साथ भगवान शिव और विष्णु के व्रत रखने का पुण्य फल मिलता है.

15 अगस्त 2022, सावन का पांचवा सोमवार
जो लोग संक्रांति की गणना से सावन सोमवार का व्रत रखेंगे उनके लिए 15 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार व्रत होगा. क्योंकि भाद्र महीने की संक्रांति 17 अगस्त को लग रही है. और संक्रांति के हिसाब से सावन का महीना 17 तारीख को समाप्त हो रहा है. मतलब जो लोग पूर्णिमा के हिसाब से सावन सोमवार व्रत रखेंगे उनके लिए चार सोमवार व्रत होगा, जो 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. और जो पूर्णिमा के हिसाब से व्रत रखेंगे वह पांच सोमवार व्रत रखेंगे, जो 15 अगस्त को अंतिम होगा. इस दिन सावन सोमवार के साथ बहुला चतुर्थी का भी व्रत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- Shri Ganesh ji Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों के जाप से करें गणेशजी को प्रसन्न, दूर होंगे सारे विघ्न

Ratneshwar Mahadev Temple : जानिए भारत का वो कौन सा मंदिर है, जो 8 महीने रहता है पानी के अंदर

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget