एक्सप्लोरर

Sawan Somvar 2020: कब है सावन का अंतिम सोमवार, जानें इस दिन का शुभ मुहूर्त

Sawan Somvar Vrat: सावन का अंतिम सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है. इस दिन कई विशेष योग बन रहें हैं. वहीं इस दिन रक्षा बंधन का भी पर्व है. आइए जानते हैं सावन के अंतिम सोमवार के बारे में.

Sawan Somvar Vrat Date: श्रावण मास में सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है. सावन के सोमवार को की जाने वाली शिव पूजा का विशेष फल मिलता है. सावन सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख समृद्धि आती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करते हैं.

सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है. सावन सोमवार के अतिरिक्त प्रदोष व्रत और मासिक शिव रात्रि पर भी भगवान शिव की विशेष आराधनी की जाती है. श्रावण मास में शिव भक्त शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं. सावन मास में शिव पूजा से धन, सम्मान और निरोगी काया भी प्राप्त होती है.

भगवान शिव को पसंद है सावन मास मान्यता है कि शिवजी को सावन मास बहुत प्रिय है. एक कथा के अनुसार चातुर्मास का प्रथम मास श्रावण मास है. चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं और सृष्टि की बागड़ोर भगवान शिव को सौंप जाते हैं. चातुर्मास में भगवान शिव पृथ्वी का भ्रमण करते हैं. सावन मास में शिव भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की स्तुति करते हैं.

चार नहीं पांच सोमवार है सावन मास में इस बार सावन मास में चार नहीं पांच सोमवार है. सावन मास का पहला सोमवार 6 जुलाई को था. 6 जुलाई से ही सावन मास का आरंभ हुआ था. सावन मास की समाप्ति 3 अगस्त सोमवार के दिन ही हो रही है.

सावन का अंतिम सोमवार 3 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को विशेष पूजा का विधान है. इस दिन स्नान के बाद गंगाजल से पूजा स्थान को शुद्ध करें. इसके बाद पूजा आरंभ करें और व्रत का संकल्प लें. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करें, दान दें. इस दिन क्रोध और हर प्रकार की बुराइयों से बचना चाहिए.

शुभ मुहूर्त 3 अगस्त को पूर्णिमा की तिथि है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे. इस दिन प्रीति योग है. जो सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा इसके बाद आयुष्मान योग का निर्माण होगा.

Raksha Bandhan 2020: 3 अगस्त को है रक्षा बंधन का पर्व, जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget