एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2021: श्रावण पूर्णिमा पर जरूर करें ये 5 कार्य, जानें व्रत विधि

हिंदू पंचाग के अनुसार श्रावण मास में आने वाली पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा कहा जाता है. इस बार श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त 2021 को 19:02 बजे से प्रारंभ होकर 22 अगस्त 2021 सायंकाल 17:33 बजे तक रहेगी.

Sawan Purnima 2021: हिंदू पंचाग के अनुसार श्रावण मास में आने वाली पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा कहा जाता है. इस बार श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त 2021 को 19:02 बजे से प्रारंभ होकर 22 अगस्त 2021 के दिन सायंकाल 17:33 बजे तक रहेगी. शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत खास होता है, क्योंकि ये सावन का आखिरी दिन होता है. मध्यभारत और उत्तर भारत में इस दिन कजरी पूर्णिमा भी मनाई जाती है. इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं. वैसे तो पूर्णिमा का व्रत हर माह रखा जाता है. लेकिन श्रावण पूर्णिमा के व्रत का खास महत्व है. सावन महीने की पूर्णिमा का दिन शुभ व पवित्र माना जाता है. इस दिन किए गए तप और दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है. श्रावण पूर्णिमा व्रत वैदिक कार्यों को पूर्ण करने वाला माना जाता है. 

श्रावण पूर्णिमा का महत्व
श्रावण पूर्णिमा पूरे भारत में अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाई जाती है. उत्तर भारत में जहां इस दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है. वहीं दक्षिण भारत में इस दिन नारियली पूर्णिमा और अवनी अवित्तम मनाई जाती है. मध्य भारत में इसे कजरी पूनम तो गुजरात में पवित्रोपना के रूप में मनाया जाता है. यह मान्यता है कि वर्ष भर के व्रतों के समान फल एक श्रावण पूर्णिमा के व्रत से प्राप्त हो जाता है.

श्रावण पूर्णिमा व्रत विधि

श्रावण पूर्णिमा के दिन कई हिस्सों में कजरी पूनम का पर्व भी मनाया जाता है। इसमें महिलाएं नवमीं के दिन पेड़ के पत्तों से बने पात्र में मिट्टी डालकर जौ बोती हैं और पूर्णिमा के दिन धूमधाम के साथ जौ के इन पात्रों को लेकर नदी में विसर्जित करने जाती हैं. इतना ही नहीं, महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पुत्र की लंबी आयु और उसके सुख की कामना करती हैं. श्रावण पूर्णिमा के दिन व्रती सुबह स्नान करके भगवान शिव, पार्वती, श्रीकृष्ण, हनुमानजी, चंद्रमा, विष्णुजी और माता लक्षमीजी की पूजा की जाती है.

श्रावण पूर्णिमा के दिन करें ये 5 कार्य-
1. बता दें कि श्रावण पूर्णिमा के दिन राखी बांधने पर अधिक महत्व दिया जाता है. इसलिए पूजा शुरू करने से पहले इस दिन लाल या पीले रेशमी वस्त्र में सरसों, अक्षत रखकर उसे लाल धागे में बांधकर पानी से सींचकर तांबे के बर्तन में रखें. 
2. भगवान विष्णु और शिव सहित देवी-देवताओं, कुलदेवताओं की पूजा कर ब्राह्मण से अपने हाथ पर पोटली का रक्षासूत्र बंधवाना चाहिए. ब्राह्मण देवता को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा देकर उन्हें संतुष्ट करना चाहिए.
3. श्रावण पूर्णिमा के दिन देव, ऋषि, पितर आदि का तर्पण भी किया जाता है. इस दिन किसी पवित्र नदी में नहाकर पित्तरों का तर्पण अवश्य करें.
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन गाय को चारा, चिटियों को बूरा और मछलियों को आटे की गोली बनाकर डालना अत्यंत शुभ माना जाता है.
5. इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति या किसी ब्राह्मण को दान अवश्य दें. विधि विधान से यदि पूर्णिमा व्रत का पालन किया जाए तो सालभर वैदिक कर्म न करने की भूल भी माफ हो जाती है. 

यह भी पढ़ें

Sawan Purnima 2021: सावन पूर्णिमा कब, इस दिन भगवान शिव के साथ जरूर करें लक्ष्मीनारायण की पूजा का महाउपाय 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget