एक्सप्लोरर

Sawan 2025 Shiv Mantra: सावन महीने में रोज करें शिव के इन 10 मंत्रों का जाप

Sawan 2025 Shiv Mantra: शिव पूजन के लिए समर्पित सावन महीने में शिवजी के विशेष मंत्रों का जाप करना प्रभावशाली माना जाता है. इन मंत्रों के जाप से शिव कृपा प्राप्त होती है.

सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हुई और 9 अगस्त 2025 तक चलेगा. पवित्र सावन महीने का हर दिन शिव पूजन के लिए समर्पित होता है और हर दिन किसी पर्व के समान लगता है. इस पूरे माह शिवभक्त अपने आराध्य देवाधि देव महादेव की पूजा-भक्ति में लीन रहते हैं और शिव कृपा प्राप्त करते हैं.

सावन महीने में अगर आप पूजा, व्रत, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि के साथ शिवजी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करेंगे और यदि इस मंत्रों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो यह बहुत शुभ होगा. सावन में प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद इन मंत्रों का जाप कर आप अपने दिन को शुभ और सकारात्मक बना सकते हैं. भोलेनाथ के इन मंत्रों के जाप से जीवन में लाभ, उन्नति और सफलता मिलती है. जानें इन प्रभावशाली शिव मंत्रों के बारे में.

ॐ नमः शिवाय

यह भगवान शिव का मूलमंत्र है, जोकि सबसे सरल लेकिन प्रभावशाली मंत्र माना जाता है. इस मंत्र का अर्थ है कि, मैं भगवान शंकर को नमन करता हूं.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र है, जोकि व्यक्ति को मृत्यु के बंधन से मुक्त कर मोक्ष प्राप्त कराता है. इस मंत्र के जाप से प्राण रक्षा और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस मंत्र का अर्थ है- हम त्रिनेत्र, सुगंधित और पोषण करने वाले शिव का पूजन करते हैं.

ॐ नमो भगवते रुद्राय  

यह मंत्र भगवान शंकर के उग्र रूप को समर्पित है, जिससे जाप से नकारात्मक शक्तियों रक्षा होती है. मंत्र का अर्थ है- मैं भगवान रूद्र को नमस्कार करता हूं.

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात!

यह शिव गायत्री मंत्र है, जिसका अर्थ होता है कि- हम उस परम पुरुष महादेव का ध्यान करते हैं, वह रुद्र हमें प्रेरित करें. इस मंत्र का जाप शिव की स्तुति के दौरान किया जाता है, जोकि भक्तों का कल्याण कर शांति और सकारात्मकता प्रदान करता है.

ऐं ह्रीं श्रीं 'ॐ नम: शिवाय:' श्रीं ह्रीं ऐं

यह शिव को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है. इसे बीज मंत्र के साथ मिलाकर जाप करने से आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है. इस मंत्र में ‘ऐं’, ‘ह्रीं’ और ‘श्रीं’ भी है, जो शिवजी के विभिन्न देवी-देवताओं से संबंधित है.

ॐ हौं जूं स:

यह बीज मंत्र है, जोकि महामृत्युंजय मंत्र का ही एक हिस्सा है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए इस मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है.

‘ॐ ऐं नमः शिवाय’

यह भी भगवान शिव को समर्पित महत्वपूर्ण मंत्र है. इसमें ‘ऐं’ का प्रयोग बीज मंत्र का किया जाता है. इसके जाप से बुद्धि, विद्या, ज्ञान के साथ ही शिव कृपा भी मिलती है.  

ॐ कालभैरवाय नमः

यह मंत्र भगवान शिव के काल भैरव अवतार को समर्पित है, जिसके जाप से भय और बाधा से मुक्ति मिलती है.

ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च
नमः शङ्कराय च मयस्कराय च
नमः शिवाय च शिवतराय च॥

यह शिवजी उपासना का वैदिक मंत्र है जोकि यजुर्वेद से लिया गया है.

 ॐ शं शिवाय नमः

मानसिक शांति और संतुलन के लिए सावन में हर दिन आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2025: घर पर आसान विधि से करें हरियाली तीज की पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Aaj Ka Panchang 15 August 2026: आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग
आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget