एक्सप्लोरर

Sawan 2024: सावन के महीने में क्या क्या किया जाता है?

Sawan 2024: शिव प्रिय सावन महीने में कई ऐसे काम हैं जो जरुर करना चाहिए, इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है. जीवन सुखमय बनता है. जानें सावन में क्या-क्या किया जाता है.

Sawan 2024: श्रावण यानि सावन का महीना शिव को सबसे प्रिय है. पौराणिक मान्यता है कि सावन में शिव जी पृथ्वी पर अपने ससुराल आते हैं और भक्तों के संकट दूर करते हैं. यही वजह है इस पवित्र महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पूजा, जलाभिषेक करते हैं. ये पूरा मास मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना गया है. सावन में क्या-क्या किया जाता है, आइए जानें.

सावन में क्या-क्या किया जाता है (Sawan me Kya kare)

पार्थिव शिवलिंग पूजा - सावन में भोलेनाथ का जल, पंचामृत आदि से अभिषेक करना शुभ फलदायी माना गया है. इस दौरान शिव जी की प्रिय चीजें धतूर, भागं, भस्म उन्हें अर्पित करना चाहिए, इसके लिए पार्थिव (मिट्‌टी के शिवलिंग) शिवलिंग बनाकर पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है. इससे शिव जी पूजा जल्द स्वीकार करते हैं.

सावन सोमवार व्रत - सावन सोमवार का दिन खास माना गया है. इस दिन सुहागिने पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियां अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत करती हैं. इससे धन, सुख, समृद्धि  में वृद्धि होती है साथ ही तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है.

हरे रंग का इस्तेमाल - सावन में वर्षा ऋतु होने के कारण प्रकृति पर हरे रंग की चादर सी बिछ जाती है. हरे रंग को सुहाग का प्रतीक भी माना गया है. मान्यता है कि सावन में हरे रंग की चूड़ी, साड़ी, पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, सूनी गोद भरने की कामना पूरी होती है.

कांवड़ यात्रा - सावन में कांवड़िए (शिव के भक्त) भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए कठिन तरह की यात्रा करते हैं. इसमें वह कंधे पर कांवड़ टांगकर मीलों पैदल चलकर हरिद्वार, संगम तट जाते हैं. कांवड़ में जल भरकर लाते हैं और सावन शिवरात्रि उस जल से जलाभिषेक करते हैं. मान्यता है ऐसा करने से मोक्ष प्राप्त होता है.

महिलाओं से जुड़ी परंपराएं - सावन में स्त्रियां पेड़ों पर झूले झूलती है, सावन के गीत गाए जाते हैं. साथ ही हरियाली तीज  और रक्षाबंधन पर स्त्रियां मायके जाती हैं.

Hariyali Teej 2024 Date: हरियाली तीज 2024 में कब है ? डेट, पूजा मुहूर्त, सुहागिनों के खास पर्व का महत्व जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय
Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget