एक्सप्लोरर

TrimbakeshwarJyotirlinga: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक साथ होती ब्रह्मा, विष्णु, शिव की पूजा, जानें महत्व और इतिहास

Trimbakeshwar Jyotirlinga: विश्व प्रसिद्ध भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है त्र्यंबकेश्वर मंदिर. जानते हैं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता, महत्व और कथा.

Trimbakeshwar Jyotirlinga: सावन के इस पावन दिनों में भक्त शिव जी का जलाभिषेक करने वालों के समस्त पापों का शमन हो जाता है, यहीं मान्यता है सावन में 12 ज्तोतिर्लिंग का नाम लेने से साधक के हर कष्ट दूर हो जाते हैं.विश्व प्रसिद्ध भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है त्र्यंबकेश्वर मंदिर.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में त्रिदेव की पूजा एक साथ होती है. ये द्वादश ज्योतिर्लिंग का आठवां ज्योतिर्लिंग है. आइए जानते हैं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता, महत्व और कथा.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में त्रिदेव का वास (Trimbakeshwar Jyotirlinga History)

महाराष्ट्र नासिक के गोदावरी तट पर स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग सबसे अद्भुत माना जाता है. 12 ज्योतिर्लिंग में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग ही ऐसा धाम है जहां तीन शिवलिंग एक ही जगह विराजमान है. इस लिंग के तीन मुख (सिर) हैं, जिन्हें भगवान ब्रह्मा,  भगवान विष्णु और एक भगवान रूद्र का रूप माना जाता है. त्र्यबंकेश्वर मंदिर के पास ब्रह्मगिरी पर्वत शिव स्वरूप माना जाता है. यहां नीलगिरी पर्वत पर नीलाम्बिका देवी और दत्तात्रेय गुरु का मंदिर है. मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, यहां पूजा करने से उनका ये खतरनाक दोष समाप्त हो जाता है.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा (Trimbakeshwar Jyotirlinga Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में ब्रह्मगिरी पर्वत पर देवी अहिल्या के पति ऋषि गौतम रहते थे. गौतम ऋषि से यहां मौजूद बाकी लोग ईर्ष्या करते थे. द्वेष के भाव में एक बार सभी ऋषियों ने गौतम ऋषि के साथ छल किया और उनपर गौहत्या का आरोप लगा दिया. इस पाप से मुक्ति पाने के लिए अन्य ऋषियों ने उनसे मां गंगा को यहां लाने के लिए कहा. देवी गंगा का पृथ्वी पर आना संभव न था, इसके लिए ऋषि गौतम ने पार्थिव शिवलिंग की स्थापना की और पूजा करने लगे.

गौतम ऋषि ने पाई यहां पापों से मुक्ति

गौरी-शंकर ऋषि की सच्ची श्रृद्धा देखकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें साक्षात दर्शन दिए. भगवान शिव ने गौतम  ऋषि से वरदान मांगने को कहा. गौतम ऋषि ने गंगा माता को यहां उतारने का वर मांगा. देवी गंगा ने भी ऋषि की विनती स्वीकार कर ली लेकिन एक शर्त पर, उन्होंने कहा कि वह तभी यहां आएंगी जब महादेव इस जगह वास करेंगे. गंगा जी की इच्छा को स्वीकार करते हुए  शिवजी त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हो गए. कालांतर में गंगा नदी को गोदावरी के रूप में जाना जाता है. इस तरह शिव जी यहां त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हुए. जब बृहस्पति सिंह राशि में आते हैं तब यहां महाकुंभ होता है.

Padmini Ekadashi 2023 Date: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी कब ? 10 गुना मिलता है इस व्रत का फल, जानें डेट, मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी व्रत कथा, इसके बिना अधूरी है पूजा
कामिका एकादशी व्रत कथा, इसके बिना अधूरी है पूजा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget