एक्सप्लोरर

Sawan 2023 Date: शिव जी को प्रिय है सावन का महीना, कब होगा शुरू और समाप्त, यहां जानें श्रावण मास की सही डेट

Sawan 2023 Date: सावन का महीना भगवान शिव शंकर का प्रिय महीना होता है. इस महीने विधिवत पूजा-उपासना और व्रत करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. जानें सावन महीने की सही डेट.

Sawan 2023 Date: भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन महीने को बहुत ही उत्तम माना जाता है. इस पूरे महीने भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक आदि कर पूजा करते हैं और सावन में पड़ने वाले सोमवार को व्रत रखते हैं. इसी महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है.

लेकिन इस साल सावन का महीना कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस साल सावन का महीना पूरे 59 दिनों का होगा और भक्त पूरे 8 सावन सोमवार का उपवास रखेंगे. दरअसल अधिकमास लगने के कारण इस साल दो महीने सावन हो रहे हैं, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. ज्योतिष के अनुसार हिंदू पंचांग में पूरे 19 साल बाद ऐसा योग बना है, जिसमें दो महीने सावन होंगे. जानते हैं इस साल कब शुरू होगा सावन का महीना और कब होगा समाप्त.

 कब शुरू होगा सावन 2023 (Sawan 2023 Date)

इस साल 2023 में सावन महीने की शुरुआत 04 जुलाई से हो रही है, जिसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी. यानी इस साल सावन 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा और भक्त 8 सावन सोमवार का व्रत रखेंगे. हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 में इस साल अधिकमास पड़ रहा है.

वैदिक पंचांग की गणना में सौर और चंद्रमास के आधार पर एक चंद्रमास में 354 दिन और सौर मास में 365 दिन होते हैं. दोनों में 11 दिनों का अंतर होता है. इस तरह से 3 साल के अंतराल में यह 33 दिनों का हो जाता है और हर तीसरे वर्ष के बाद 33 दिनों के एक अतिरिक्त महीना बन जाता है. इसी 33 दिनों के समायोजन को अधिकमास कहा जाता है. साल 2023 में अधिकमास के समायोजन से सावन दो महीने का हो रहा है.

सावन महीने का महत्व

  • भगवान शिव जी को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है. ऋषि मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए सावन महीने में ही घोर तप किया था और शिवजी की कृपा प्राप्त की थी.  सावन मास में किए तप से अल्पायु मार्कण्डेय भी चिरंजीवी हो गए.
  • सावन के महीने में ही भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे. ससुराल में अर्घ्य और जलाभिषेक से उनका स्वागत किया गया था. कहा जाता है कि, हर साल सावन के महीने में शिवजी अपने ससुराल जाते हैं. इसलिए पृथ्वी वासियों के लिए शिवजी कृपा पाने का यह उत्तम अवसर होता है.
  • पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन भी सावन महीने में ही किया गया था और इससे निकले हलाहल विष को शिवजी ने पीकर संपूर्ण सृष्टि की रक्षा की थी. विष के कारण शिवजी का कंठ नीला पड़ गया था. तब विष के प्रभाव को कम करने के लिए देवी-देवताओं ने शिवजी को जल अर्पित किया था. इसलिए सावन के महीने में जलाभिषेक का खास महत्व होता है.

ये भी पढ़ें: Shani Sade Sati: इन 3 राशियों पर नहीं होता शनि की साढ़ेसाती का असर, किसी काम में नहीं आती रुकावट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget