एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन में हरे रंग का विशेष महत्व, फिर क्यों हरी सब्जियों से परहेज, जानें कारण

Sawan 2023: पूजा-पाठ, व्रत आदि के लिए सावन महीने का विशेष महत्व होता है. लेकिन इसी के साथ सावन महीने में खाने-पीने को लेकर भी कई नियम बनाए गए हैं, जिनका आज भी पालन किया जाता है.

Sawan 2023: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और चारों ओर भक्तिमय माहौल है. इसे हिंदू धर्म में खास और पावन महीना माना जाता है, जोकि भगवान शिव की पूजा-अराधना के लिए समर्पित होता है. 

सावन में पूरे महीने प्रतिदिन शिवजी की पूजा की जाती है और प्रत्येक सोमवार को व्रत रखा जाता है. पूजा-पाठ और व्रत को लेकर सावन माह में कई नियम होते हैं. लेकिन इसी के साथ इस महीने खाने-पीने को लेकर भी कई नियम हैं, जिसका पालन व्रत रखने वाले और व्रत न रखने वाले सभी को करना जरूरी होता है.

सावन में हरे रंग का खास महत्व

सावन के महीने और हरे रंग के बीच खास संबंध है. हरे रंग को प्रकृति का प्रतीक माना गया है, वहीं शिव और प्रकृति के बीच भी गहरा संबंध है. शिवजी को पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि प्रकृति से जुड़ी चीजें ही अर्पित की जाती है. सावन का महीना शुरू होते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है और बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है. यही कारण है कि सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां और कपड़े पहनती हैं. लेकिन सावन में हरे रंग का इतना महत्व होने के बावजूद भी इस महीने कई तरह की हरी सब्जियों का सेवन करना वर्जित होता है. आखिर इसका कारण क्या है, आइये जानते हैं.

दरअसल आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात, पित्त और कफ तीन तरह के दोष होते हैं. इसलिए शास्त्रों में ऋतुचार्य भोजन यानी मौसम के अनुसार भोजन करने की बात कही गई है. इसके अनुसार, सावन यानी वर्षाऋतु में शरीर में वात बढ़ने लगता है. इसलिए इस महीने ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो वात को बढ़ाती हो. हरी पत्तेदार सब्जियां वात को बढ़ाती हैं. यही कारण है कि सावन महीने में शास्त्र से लेकर चिकित्सक भी इन्हें खाने की सलाह नहीं देते हैं.

सावन में न खाएं ये 20 तरह की हरी सब्जियां

सावन में पालक, गोभी, अजवाइन, हरा प्याज, सरसों का साग, ब्रोकली, जल कुंभी, कासनी, पत्तागोभी, सौंफ, बथुआ, पुदीना, धनिया, मेथी, मूली के पत्ते, हरा कोलार्ड, सलाद पत्ता, ब्रसल स्प्रोउट आदि जैसी हरी सब्जियों को खाने से बचें.

सावन में इन्हें खाना भी होता है वर्जित

  • सावन महीने में लहसुन-प्याज से बना भोजन भी नहीं करना चाहिए.
  • इस महीने मांसाहार भोजन और अत्यधिक तला-भुना भी न खाएं.
  • सावन महीने में कच्चा दूध भी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है.
  • सावन में हरी सब्जियों के साथ ही बैंगन खाने की भी मनाही होती है.

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां, क्या है इसका महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती आज, पूर्णिमा में पूजा के लिए सुबह कितने बजे तक मिलेगा समय?
Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को, सुबह कितने बजे तक कर सकते हैं पूजा?
Meera Bai Jayanti 2026: आज कैसे करें कृष्ण पूजा? जानें शुभ समय, विधि और महत्व
आज मीराबाई जयंती, जानिए कृष्ण पूजा का समय, भोग और घर पर पूजा की विधि
Aaj Ka Meen Rashifal 26 October 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन लाभ के प्रबल योग, बिजनेस में इन्वेस्टमेंट व इंक्रीमेंट और ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी
Aaj Ka Meen Rashifal 26 October 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन लाभ के प्रबल योग, बिजनेस में इन्वेस्टमेंट व इंक्रीमेंट और ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget