एक्सप्लोरर

Sawan 2023: इन पदार्थों के शिवलिंग बनाकर सावन में करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

Sawan 2023: सावन महीने में शिवलिंग की पूजा और अभिषेक से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है. साथ ही शिवजी के आशीर्वाद से धन-धान्य, सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Sawan 2023 Shivling Puja: भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरुआत 04 जुलाई 2023 से हो चुकी है. सावन में शिवलिंग पर पूजा-अभिषेक करने का महत्व है. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महा शिवपुराण में कई पदार्थों के शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा और अभिषेक करने का विधान है. शिवलिंग सोने व चांदी से निर्मित होते हैं तो गोबर और चावल, जौ और गेहूं के आटे से भी शिवलिंग बनाकर साधना-आराधना की जाती है और तो और नर्मदा नदी के सभी कंकर शंकर माने गए हैं.

आइए जानते है सावन माह में किस पदार्थ के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से किन कामनाओं की पूर्ति की जा सकती है. 

  •  सोने के शिवलिंग की आराधना व जप से महामुक्ति होती है.
  •  चांदी के शिवलिंग से विभूति यानी धन-एश्वर्य और तेजस्विता व समृद्धि मिलती है. 
  •  भष्ममय शिवलिंग सभी प्रकार के फल देने वाला और कार्य सिद्ध करने वाला माना गया है. 
  • पार्थिव शिवलिंग से मनोवांछित कार्यो की सिद्धि होती है. 
  • कांस्य या पीतल के शिवलिंग: कास्य या पीतल धातु के शिवलिंग को मोक्ष कारक माना जाता है. 
  •  गुडोत्थलिंग यानी गुड से बने लिंग से परस्पर स्नेह में वृद्धि होना माना गया है.
  • नदी तालाब के मिट्टी के लिंग: शत्रुनाश के लिए किसी तालाब या नदी किनारे की मिट्टी से बने शिवलिंग का अभिषेक विशेष फल प्रदान करता है.
  • दुग्धोद्भव शिवलिंग से कीर्ति, लक्ष्मी तथा सुख की प्राप्ति होती है.
  • गुड की पिंडी से एक लाख शिवलिंग बनाकर पूजने से साधक को राजयोग प्राप्त होता है. 
  •  नवनीत यानी मक्खन से बनाए शिवलिंग की पूजा साधना से यश, कीर्ति बढ़ती है. 
  •  जो साधक गोबर के 11 शिवलिंग बनाकर छह माह तक हर रोज पूजा करते हैं उन्हें धन-धान्य व पूर्ण समृद्धि प्राप्त होती है. 
  • स्फटिक शिवलिंग: स्फटिक के बने शिवलिंग की पूजा से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. 
  • तांबा शिवलिंग: तांबे से बने शिवलिंग की पूजा करने पर साधक की सभी मानोकामना पूर्ण होती है. 
  • शत्रुओं के नाश के लिए गोबर का शिवलिंग बनाकर नीम की पत्तियों से पूजा करने पर सफलता मिलती है. 
  • चंदन, कस्तूरी तथा कुमकुम से गंधलिंग बनाकर विविवत पूजा करने से शिव का सानिध्य प्राप्त होता है. 
  • जौ, गेहूं व चावल के आटे से बने शिवलिंग की उपासना से स्त्री, पुत्र तथा श्री सुख की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें: August Grah Gochar 2023: अगस्त में बदलेगी कई बड़े ग्रहों की चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget