एक्सप्लोरर

Sawan 2023 Important Tithi: सावन में शिव पूजा के लिए बची हैं ये खास तिथियां, नोट करें डेट

Sawan 2023 Important Days: श्रावण में तीन सावन सोमवार की पूजा हो चुकी है. आइए जानते हैं अब सावन में कितने सोमवार, प्रदोष व्रत और भोलेनाथ की पूजा की कौन सी तिथियां शेष हैं.

Sawan 2023 Important Days: सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हुई थी. इस साल भोले बाबा का प्रिय महीना सावन 2 महीने तक रहेगा. सावन में सोमवार और कुछ विशेष तिथियों पर शिव जी की पूजा करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है.

श्रावण में तीन सावन सोमवार की पूजा हो चुकी है. आइए जानते हैं अब सावन में कितने सोमवार, प्रदोष व्रत और भोलेनाथ की पूजा की कौन सी तिथियां शेष हैं.

सावन 2023 शिव पूजा की मुख्य तिथियां (Sawan 2023 Important Tithi)

30 जुलाई 2023 - रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat)

इस साल सावन में अधिकमास का संयोग भी बना है. ऐसे में सावन का दूसरा और अधिकमास का प्रदोष व्रत 30 जुलाई रविवार को है. रविवार होने से ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा. प्रदोष व्रत शिव को अति प्रिय है, इस दिन शाम के समय भोलेनाथ कैलाश पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्यु करते है. मान्यता है इस समय जो शिव की उपासना करता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती है.

1 अगस्त 2023 - अधिकमास पूर्णिमा (Adhik Maas Purnima 2023)

पूर्णिमा पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा भी की जाती है। इस दिन किए गए दान और उपवास से अक्षय फल मिलता है. अधिकमास की पूर्णिमा पर मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा.

13 अगस्त 2023 - रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat 2023)

यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए रवि प्रदोष व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में सावन में दो रवि प्रदोष व्रत आएंगे. इस दिन शाम को गंगाजल, दूध, दही, शहद से महादेव का अभिषेक करें, इससे शंकर जी जल्द प्रसन्न होते हैं.

14 अगस्त 2023 - मासिक शिवरात्रि (अधिकमास) (Adhik Maas Shivratri 2023)

सावन की शिवरात्रि बहुत खास मानी जाती है. ये तिथि शिव और शक्ति के मिलन का दिन है. सावन के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि की पूजा हो चुकी है, अब सावन अधिकमास की शिवरात्रि का व्रत 14 अगस्त को रखा जाएगा.  अधिकसाम की शिवरात्रि पर सावन छठा सोमवार का व्रत भी है, इसलिए इसका महत्व अधिक बढ़ गया है. ये व्रत वैवाहिक जीवन, मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना के लिए रखा जाता है.

21 अगस्त 2023 - नाग पंचमी (Nag Panchami 2023)

सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है. ये दिन नाग देवता को समर्पित है, जो शिव के गले की शोभा हैं. नाग पंचमी पर नागों की पूजा के साथ शिवजी की उपासना जरुर करना चाहिए. इसके बिना नाग देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है. इस बार नाग पंचमी पर सातवां सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा.

31 अगस्त 2023 - सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023)

सावन की पूर्णिमा तिथि पर शिव जी का अभिषेक करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होते हैं. पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है. सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है.

सावन सोमवार 2023 डेट (Sawan Somwar 2023)

Sawan 2023 Important Tithi: सावन में शिव पूजा के लिए बची हैं ये खास तिथियां, नोट करें डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget