एक्सप्लोरर

Sawan Somwar 2023: सावन के 8 सोमवार है बहुत खास, हर सोमवार पर बनेंगे एक से बढ़कर एक शुभ संयोग

Sawan Somwar 2023: इस बार 8 सावन सोमवार है और हर सावन सोमवार पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं जिससे व्रती को सुखी वैवाहिक जीवन, मनचारा जीवनसाथी, धन लाभ और संपत्ति में वृद्धि का वरदान प्राप्त होगा.

Sawan Somwar 2023: आज से सावन शुरू हो चुका है.साल 2023 में सभी 13 महीनों में सावन का महीना बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार सावन 2 महीने का है. सावन की समाप्ति 31 अगस्त को होगी, ऐसे इस दौरान चार की बजाय 8 सावन सोमवार का संयोग बनेगा.

खास बात ये है कि हर सावन सोमवार पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं जिससे व्रती को सुखी वैवाहिक जीवन, मनचारा जीवनसाथी, धन लाभ और संपत्ति में वृद्धि का वरदान प्राप्त होगा. आइए जानते हैं इस साल 8 सावन सोमवार के शुभ योग और महत्व.

कितने सावन सोमवार ?

इस बार सावन विशेष संयोग लेकर आया है. इस बार शिव के हर सोमवार को व्रत त्योहार होंगे, जिस कारण सावन सोमवार भक्तों के लिए अधिक लाभदायक होंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवां सोमवार 7 अगस्त, छठा सोमवार 14 अगस्त, सातवां सोमवार 21 अगस्त और आखिरी आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा.

17 जुलाई 2023 - दूसरा सावन सोमवार

सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या है. ऐसे में इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. सोमवती अमावस्या और सोमवार के संयोग में शिव पूजा से पितर, शनि और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी.

24 जुलाई 2023 - तीसरा सावन सोमवार

सावन के तीसरे सोमवार पर रवि और शिव योग का संयोग बनेगा. शिव योग में की गई शंकर जी कीउपासना हर कार्य में सफलता दिलाती है.

  • शिव योग - 23 जुलाई, दोपहर 02.17 - 24 जुलाई 2023, दोपहर 02.52
  • रवि योग - सुबह 05.38 - रात 10.12

31 जुलाई 2023 - चौथा सावन सोमवार

सावन के चौथे सोमवार के दिन रवि योग बनेगा. रवि योग में शुभ कार्य, पूजा आदि करने से मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी, धन में वृद्धि होती है.

  • रवि योग - सुबह 05.42 - शाम 06.58

7 अगस्त 2023 - पांचवा सावन सोमवार

सावन के पांचवे सोमवार पर शूल और रवि योग का निर्माण होगा. इस दिन सावन सोमवार व्रत करने से अखंड सौभाग्य में वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

  • शूल योग - 6 अगस्त, रात 08.27 - 7 अगस्त 2023 शाम 06.17

14 अगस्त 2023 - छठा सावन सोमवार

सावन का छठा सोमवार बहुत खास है क्योंकि इस दिन सावन अधिकमास की शिवरात्रि भी है. .साथ ही इस दिन सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 14 अगस्त, सुबह 11.07 - 15 अगस्त 2023, सुबह 05.50
  • सिद्धि योग - 13 अगस्त, दोपहर 03.56 - 14 अगस्त 2023, दोपहर 04.40

21 अगस्त 2023 - सातवां सावन सोमवार

सावन के सातवें सोमवार पर नाग पंचमी त्योहार भी है. इस दिन शुभ, बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है. नाग पंचमी पर शिव के गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की पूजा की जाती है.

  • शुभ योग - 20 अगस्त, रात 09.59 - 21 अगस्त 2023, रात 10.21

28 अगस्त 2023 - आठवां सावन सोमवार

सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी, सोम प्रदोष व्रत, आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन व्रत रखने वालों को शिव संग विष्णु जी की पूजा का भी पुणय फल प्राप्त होगा.

  • आयुष्मान योग - 27 अगस्त, दोपहर 01.27 - 28 अगस्त 2023, सुबह 09.56

Happy Sawan 2023 Wishes: भगवान शिव के पावन माह सावन की शुभकामनाओं के लिए इन फोटो और मैसेज का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 27 July 2026: मेष से मीन तक 27 जुलाई 2026, सोमवार को मिथुन व कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, वाणी और गुस्से पर रखें संयम
आज का राशिफल, 27 जुलाई 2026 सोमवार को धनु के चंद्रमा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, देखें आज का शुभ चौघड़िया
Kinnar Kailash Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रही किन्नर कैलाश यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें प्रशासन की ये 5 बड़ी शर्तें
किन्नर कैलाश यात्रा 2026 की तिथि घोषित, जानिए केवल 375 श्रद्धालुओं को ही क्यों मिलेगी अनुमति?
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का जाप करें, आएगी सुख-समृद्धि
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का करें जाप, आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget