एक्सप्लोरर

Sawan 2020: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और सावन सोमवार, जानें आने वाले तीन दिन शिव भक्तों के लिए कैसे हैं खास

Sawan Somvar Vrat 2020: सावन मास में इस बार विशेष संयोग बन रहा है. शिव जी के दिन बड़े पर्व और व्रत लगातार पड़ रहे हैं. पंचांग के अनुसार शनिवार 18 जुलाई को प्रदोष व्रत, 19 जुलाई रविवार को मासिक शिवरात्रि और 20 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है.

Sawan Shivratri: सावन में शिवजी की पूजा का विशेष योग बन रहा है. आने वाले तीन दिन भगवान शिव को समर्पित रहेंगे. 18 जुलाई यानि शनिवार को प्रदोष व्रत है. जिसे शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है. इसके बाद 19 जुलाई को मासिक शविरात्रि का पावन पर्व है और 20 जुलाई को सावन का पवित्र सोमवार है.

शिव भक्त इस संयोग का पूरा लाभ लेने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन लगातार तीन दिनों तक भगवान शिव की स्तुति का बना रहा है ये विशेष संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है.

पंचांग के अनुसार 18 जुलाई को प्रात: 9 बजकर 01 मिनटके बाद चंद्रमा वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में आ जाएंगे. चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजते हैं. इस दिन शिव जी की पूजा करने से चंद्रमा से पीड़ित लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दिन की पूजा चंद्रमा की अशुभता को दूर करने में सहायक होगी.

18 जुलाई, प्रदोष व्रत 18 जुलाई को चातुर्मास का दूसरा प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत का पौराणिक कथाओं में विशेष महत्व बताया गया है. इस व्रत की पूजा सुबह और शाम दोनों समय करने का विधान है. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से हर प्रकार की बाधाएं दूर होती है. जीवन में सुख समृद्धि आती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव त्रयोदशी तिथि में शाम के समय कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं. इस दिन भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

19 जुलाई, मासिक शिवरात्रि मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. भगवान शिव को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का स्वामी माना गया है. इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ शिव परिवार की पूजा करने से अतिशुभ फल प्राप्त होते हैं. मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति को काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि के बंधन से मुक्त हो जाता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है.

20 जुलाई, सावन सोमवार सावन मास में सोमवार के दिन की जाने वाली पूजा को विशेष फलदायी माना गया है. सावन की पूजा से भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं. इसलिए भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है. पंचांग के अनुसार इस दिन अमावस्या की तिथि है. सावन का तीसरा सोमवार धर्म कर्म की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है.

Chanakya Niti: इन 3 गलत आदतों की वजह से लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ, जीवन में शुरू हो जाती है परेशानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget