एक्सप्लोरर

Saudi Arabia: सऊदी अरब में धूल भरी आंधी का कहर, इस्लाम में रेत की आंधी का क्या संकेत है

Saudi Arabia: सऊदी अरब में धूल भरी आंधी का कहर है. रेत की आंधी के बाद अल कासिम शहर ढक गया और मक्का-रियाद में चेतावनी दी गई है. लेकिन इस्लाम में इसे लेकर क्या कहा गया है, आइये जानते हैं.

Saudi Arabia Dust Storm: आंधी-तूफान प्राकृतिक मौसमी घटनाओं के संकेत हैं. सऊदी अरब में हाल ही में भीषण आंधी आई, जिससे रियाद समेत कई शहरों में तबाही मच गई है. धूल और रेत भरी आंधी से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर दी.  आइये जानते हैं आंधी, तूफान, मूसलाधार बारिश, बाढ़, भूकंप आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं को लेकर इस्लाम में क्या कहा गया है.

इस्लाम की पवित्र धार्मिक किताब कुरान में करीब 1600 आयतें हैं, जिनमें 700 आयतें और नबी की सैकड़ों हदीसों में पर्यावरण और प्रकृति का जिक्र है. कुरान में धरती शब्द का 485 बार इस्तेमाल हुआ है. इस्लामिक मान्यतानुसार अल्लाह ने सृष्टि की खूबसूरत रचना की है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी मनुष्यों को सौंपी है. इसलिए इसका किसी भी तरह से शोषण करना गुनाह है और पर्यावरण का संरक्षण करना इबादत.

आंधी को लेकर इस्लाम में क्या कहा गया है

“आद की क़ौम ने भी सत्य को झुठराया. फिर मेरी यातना और मेरी चेतावनी कितनी भयानक थी!
हमने उनपर एक बहुत लम्बे समय तक भयंकर आंधी चलाई, जो लोगों को इस प्रकार उखाड़ ले गई
मानो वे उखड़े हुए और खोखले खजूर के तने हों।”[54:19-21]

बता दें कि, आद कौम एक प्राचीन अरब कौम थी, जिसका जिक्र कुरान में मिलता है. अल्लाह ने आद कौम को उनकी नाफरमाणी और पापों के कारण नष्ट कर दिया था. अल्लाह ने आद कौम को ईश्वर की इबादत करने और बुरे कामों से दूर रहने के लिए पैगंबर हूद को भी भेजा था, लेकिन उन्होंने पैगंबर हूद की भी नहीं मानी और बुरे काम और गलतियां करते रहे. अल्लाह ने आद कौम को तेज हवा या आंधियों से जलजला की सजा दी, जिससे कि आद कौम पूरी तरह से नष्ट हो गया और इतिहास में केवल उसके गुनाहों की कहानी बची.

अल्लाह की चेतावनी है प्राकृतिक आपदाएं

इस्लाम में प्राकृतिक आपदाओं (Natural Disaster in Islam) को अल्लाह की तरफ से लोगों को एक चेतावनी के रूप में देखा जाता है. यह चेतावनी होती है कि, गलत कामों से दूर रहो, अपने कर्मों पर विचार करो और अल्लाह के बताए रास्ते पर चलो. प्राकृतिक आपदाओं के जरिए अल्लाह लोगों के धैर्य, संयम और दृढ़ता की परीक्षा भी लेते हैं.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र
Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget