एक्सप्लोरर

Santoshi Maa Puja: शुक्रवार के दिन मां संतोषी की कृपा पाने के लिए बस कर लें ये छोटा-सा काम, धन-वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

Friday Santoshi Maa Puja: शुक्रवार का दिन सभी देवियों को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी और मां दुर्गा की पूजा की जाती है. माता संतोषी की पूजा के साथ ये संतोषी चालीसा का पाठ अवश्य करें.

Santoshi Mata Chalisa: शुक्रवार का दिन सभी देवियों को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी और मां दुर्गा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन सच्ची श्रद्धा से माता संतोषी की पूजा-अर्चना करने से साधक को धन-वैभव की प्राप्ति होती है और साथ ही, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. मां की कृपा बनाए रखने के लिए व्रत के नियमों का कठोर पालन जरूरी है. अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन माता संतोषी की पूजा के साथ ये संतोषी चालीसा का पाठ अवश्य करें.  

माता संतोषी चालीसा

॥ दोहा ॥

बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार ।

ध्यान धरत ही होत नर दुःख सागर से पार ॥

भक्तन को सन्तोष दे सन्तोषी तव नाम ।

कृपा करहु जगदम्ब अब आया तेरे धाम ॥

॥ चौपाई ॥

जय सन्तोषी मात अनूपम ।

शान्ति दायिनी रूप मनोरम ॥

सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा ।

वेश मनोहर ललित अनुपा ॥

श्‍वेताम्बर रूप मनहारी ।

माँ तुम्हारी छवि जग से न्यारी ॥

दिव्य स्वरूपा आयत लोचन ।

दर्शन से हो संकट मोचन ॥ 4 ॥

जय गणेश की सुता भवानी ।

रिद्धि- सिद्धि की पुत्री ज्ञानी ॥

अगम अगोचर तुम्हरी माया ।

सब पर करो कृपा की छाया ॥

नाम अनेक तुम्हारे माता ।

अखिल विश्‍व है तुमको ध्याता ॥

तुमने रूप अनेकों धारे ।

को कहि सके चरित्र तुम्हारे ॥ 8 ॥

धाम अनेक कहाँ तक कहिये ।

सुमिरन तब करके सुख लहिये ॥

विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी ।

कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी ॥

कलकत्ते में तू ही काली ।

दुष्ट नाशिनी महाकराली ॥

सम्बल पुर बहुचरा कहाती ।

भक्तजनों का दुःख मिटाती ॥ 12 ॥

ज्वाला जी में ज्वाला देवी ।

पूजत नित्य भक्त जन सेवी ॥

नगर बम्बई की महारानी ।

महा लक्ष्मी तुम कल्याणी ॥

मदुरा में मीनाक्षी तुम हो।

सुख दुख सबकी साक्षी तुम हो ॥

राजनगर में तुम जगदम्बे ।

बनी भद्रकाली तुम अम्बे ॥ 16 ॥

पावागढ़ में दुर्गा माता ।

अखिल विश्‍व तेरा यश गाता ॥

काशी पुराधीश्‍वरी माता ।

अन्नपूर्णा नाम सुहाता॥

सर्वानन्द करो कल्याणी ।

तुम्हीं शारदा अमृत वाणी ॥

तुम्हरी महिमा जल में थल में ।

दुःख दारिद्र सब मेटो पल में ॥ 20 ॥

जेते ऋषि और मुनीशा ।

नारद देव और देवेशा ।

इस जगती के नर और नारी ।

ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी ॥

जापर कृपा तुम्हारी होती ।

वह पाता भक्ति का मोती ॥

दुःख दारिद्र संकट मिट जाता ।

ध्यान तुम्हारा जो जन ध्याता ॥ 24 ॥

जो जन तुम्हरी महिमा गावै ।

ध्यान तुम्हारा कर सुख पावै ॥

जो मन राखे शुद्ध भावना ।

ताकी पूरण करो कामना ॥

कुमति निवारि सुमति की दात्री ।

जयति जयति माता जगधात्री ॥

शुक्रवार का दिवस सुहावन ।

जो व्रत करे तुम्हारा पावन ॥ 28 ॥

गुड़ छोले का भोग लगावै ।

कथा तुम्हारी सुने सुनावै ॥

विधिवत पूजा करे तुम्हारी ।

फिर प्रसाद पावे शुभकारी ॥

शक्ति-सामरथ हो जो धनको ।

दान-दक्षिणा दे विप्रन को ॥

वे जगती के नर औ नारी ।

मनवांछित फल पावें भारी ॥ 32 ॥

जो जन शरण तुम्हारी जावे ।

सो निश्‍चय भव से तर जावे ॥

तुम्हरो ध्यान कुमारी ध्यावे ।

निश्चय मनवांछित वर पावै ॥

सधवा पूजा करे तुम्हारी ।

अमर सुहागिन हो वह नारी ॥

विधवा धर के ध्यान तुम्हारा ।

भवसागर से उतरे पारा ॥ 36 ॥

जयति जयति जय संकट हरणी ।

विघ्न विनाशन मंगल करनी ॥

हम पर संकट है अति भारी ।

वेगि खबर लो मात हमारी ॥

निशिदिन ध्यान तुम्हारो ध्याता ।

देह भक्ति वर हम को माता ॥

यह चालीसा जो नित गावे ।

सो भवसागर से तर जावे ॥ 40 ॥

॥ दोहा ॥

संतोषी माँ के सदा बंदहूँ पग निश वास ।

पूर्ण मनोरथ हो सकल मात हरौ भव त्रास ॥

॥ इति श्री संतोषी माता चालीसा ॥ 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

राहु-केतु गोचर 2022: 5 राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव

Shani Dev: शनि देव की कृपा से 24 फरवरी से बदलने वाले हैं इन 3 राशियों के दिन, पैसों में खेलते आएंगे नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget