एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: इन आठ नियमों में छिपा है हर तरह की कामयाबी का रहस्य

Safalta Ki Kunji: यूं तो जीवन में सफल होने के कई रास्ते हैं. लेकिन यह निर्भर करता है कि आप कौन सा तरीका या आदतें चुनते हैं. आइए जानते हैं ऐसे आठ नियम, जो खोलते हैं हर सफलता का रहस्य.

Safalta Ki Kunji: माना जाता है कि सफल लोगों में एक बात समान होती है. वह कुछ ऐसी खास आदतें अपना लेते हैं, जिन्हें कैसे भी हालात हों, उन्हें जरूर दोहराते हैं. फिर भी लोगों के सफलता का मापदंड अलग-अलग होता है. कोई पैसा चाहता है तो कोई शोहरत, कोई अच्छी जिंदगी जीना चाहता है तो कोई ऐशोआराम. इसमें कुछ सफल होते हैं तो कुछ असफल. जीवन में सफल होने के कई उपाय हैं, लेकिन सफल लोगों के अपनाए उपाय अपेक्षाकृत कम परिश्रम वाले होते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ नियम.

हमेशा बड़ा सोचिए, प्लानिंग छोटी-छोटी करें
ज्यादातर लोग अपना लक्ष्य बेहद छोटा तय करते हैं, जिसे पाकर खुश हो जाते हैं. जबकि कुछ बहुत बड़ा लक्ष्य रख कर कोशिश तो करते हैं, लेकिन नाकाम रह जाते है, इसलिये आप अपना लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें, लेकिन उसे पाने के लिए कार्ययोजनाओं का बेहद छोटा या संतुलित रखें.

अपनी पसंद को परखें, फिर तय करें काम
अगर आपका आपकी रूचि अनुसार है तो उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं. मगर आप काम अच्छे से करते हैं इसके बावजूद बदले में कुछ नहीं मिलता है तो समझिये कि आप सफलता के मार्ग पर है।
 
जीवन में संतुलन बनाना जरूरी 
हमारे जीवन में निरंतर कई तरह की लड़ाइयां चलती हैं. पारिवारिक और व्यावसायिक, शांति और कलह आदि. ऐसे में हम परफेक्ट नहीं हो सकते, लेकिन इसे हम कैसे डील करते हैं, यही सफलता तय करता है.

नाकामी का डर हटाएं, सफलता सुनिश्चित करें 
कहा जाता है कि असफलता का मतलब है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया जाना. यानी असफलता किसी काम को दुबारा और अच्छे तरह से करने का मौका देता है. इसी तरह जब आप तय करते हैं कि चाहे कुछ भी हो, कितना भी मेहनत पड़े, हमें लक्ष्य पाना ही है, यही संकल्प सफल बनाता है.

कर्मठी बनें, नए विचारों से जुड़ें
आमतौर पर कुछ लोग अपना लक्ष्य तय करने के बाद उसके मुताबिक परिश्रम नहीं करते, जिससे सफल नहीं हो पाते हैं. मगर ध्यान रखें कि मंजिल तक पहुंचने के लिए चलना ही होगा. इसी तरह नए विचार नई क्रांति को जन्म देते हैं, ऐसे में नए विचार, नई योजनाओं को जुड़ने का प्रयास करते रहें.

अपनी क्षमता पर भरोसा रखें
कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने मन को यह पूरी तरह समझा दें कि मैंने जो सपना देखा है उसे मैं पूरा कर सकता हूं, जो व्यक्ति अपनी सोच को, अपनी मानसिक दशा को हमेशा सकारात्मक रखता है, उसे सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता, क्योंकि जैसे ही हम नकारात्मक सोचना शुरू करते हैं, हम अपने लक्ष्य से दूर होते जाते हैं.

निराशा की भावना रोक नहीं सकती
कभी- कभी हम जब सफलता की राह पर अग्रसर होते हैं तो कुछ निराशात्मक बातें सामने आतीं हैं, अगर उन बातों पर ध्यान न देकर सिर्फ लक्ष्य के बारे में सोचते हैं तो हमें सफलता मिलती है. सफल होने के लिए आपको एक सामान्य आदमी से ज्यादा काम करना होगा, तभी आप टॉप पर पहुंच सकते हो.

सदैव अंतर्मन की सुनिए और उसे ही मानिए
जब भी हम कोई काम करते हैं, हम अपने आप से बातें करते हैं। हमें हमेशा अपने मन की सुनकर ही निर्णय करना चाहिए. क्योंकि ये मन ही होता है जो आपको सब कुछ सच-सच बताता है.

इन्हें भी पढ़ें : 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें पारण का सही नियम
Yogini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें पारण का सही नियम
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
अमरनाथ यात्रा 2026, बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget