एक्सप्लोरर

Rules of Garland: मंत्र जाप के लिए सही माला का होना है जरूरी, जान लें किस देवता के लिए कौन-सी माला का करें इस्तेमाल

Mantra Jaap: विष्णु जी को तुलसी बेहद प्रिय है, इसलिए श्री हरि या उनके अवतार भगवान श्री राम या श्री कृण्ण की उपासना तुलसी की माला से की जाए, तो ये अत्यंत शुभ फल दायी होती है.  

Rules Of Garland: ईश्वर की साधना अराधना के लिए व्यक्ति को मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है. लेकिन कहते हैं कि किसी भी देवता का मंत्र जाप तभी लाभदायी होता है, जब सही माला के साथ सही मंत्रों का उच्चारण किया जाए. बता दें कि हिंदू धर्म में विभिन्न देवी-देवताओं के लिए विभिन्न प्रकार के बीजों वाली माला का इस्तेमाल किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि देवी-देवताओं के मंत्र जाप के समय देवी-देवताओं से संबंधित जैसे मोती, मूंगा, शंख, हल्दी और वैजयंती, रुद्राक्ष आदि की माला से जाप करना चाहिए. ऐसा करने से चमत्कारी फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं किस देवी-देवता के लिए कौन-सी माला का जाप करना चाहिए.  

इन माला से करें मंत्र जाप (Garland For Mantra Jaap)


बिल्व की माला

कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर उसकी शुभता के लिए बेल की लकड़ी से बनी माला के माध्यम से मंत्र जाप करना चाहिए. बिल्व से बनी माला से सूर्य मंत्र जप करने से शीघ्र ही फर्क दिखता है और जल्द ही सूर्य देव की कृपा बरसने लगती है. बता दें कि बिल्व की लकड़ी से बनी माला माणिक्य की माला के समान ही शुभ फल प्रदान करती है.

ये भी पढ़ेंः Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी कब है? जानें कैसे हुई मां सरस्वती की उत्पत्ति और उनके विभिन्न नाम

तुलसी की माला 

मान्यता है कि भगवान विष्णु की साधना हमेशा तुलसी की माला के साथ ही करनी चाहिए. बता दें कि विष्णु जी को तुलसी बेहद प्रिय है, इसलिए श्री हरि या उनके अवतार भगवान श्री राम या श्री कृण्ण की उपासना तुलसी की माला से की जाए, तो ये अत्यंत शुभ फल दायी होती है.  

वैजयन्ती की माला

शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती की माला बेहद प्रिय है. ऐसे में अगर आप श्री कृष्ण की साधना से शीघ्र ही उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो वैजयंती की माला से जप करें. साथ ही, कहते हैं कि वैजयंती की माला शनिदेव की साधना के लिए भी शुभ मानी गई है. ऐसे में शनि दोष दूर करने और शनि देव की कृपा पाने के लिए इस माला से जप करें. बता दें कि इस माला को धारण भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Office: वास्तु में छिपा है आपकी तरक्की का राज, बिजनेस में सफलता पाने के लिए ऑफिस में रखें ये चीजें

कमलगट्टे की माला

धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र जाप में कमलगट्टे की माला का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए. कारोबार की उन्नति और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी की पूजा में कमल के बीजों से बनी माला का प्रयोग करें. बता दें कि कमलगट्टे की माला का प्रयोग तंत्र पूजा में भी विशेष रूप से किया जाता है.

रुद्राक्ष की माला

ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान ​शिव (Lord Shiva) के आंसुओं से हुई है. ऐसे में शिव पूजा में रुद्राक्ष का विशेष महत्व है. कहते हैं कि शिव जी को रूद्राक्ष बेहद प्रिय है. मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा दिलाने वाली रुद्राक्ष की माला को धारण करने से व्यक्ति को कोई भय नहीं सताता. इतना ही नहीं, रुद्राक्ष की माला से न सिर्फ भोलेनाथ बल्कि अन्य देवी-देवताओं का मंत्र जाप भी किया जा सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
Shardiya Navratri 2026: कब खुलेगा मां का पट? जानें महाष्टमी, महानवमी हवन और पारण का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 माँ का पट खोलने का मुहूर्त तथा महाष्टमी तथा नवमी का हवन एवं नवरात्रि का पारण हवन कब करे

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget