एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी कब है? जानें कैसे हुई मां सरस्वती की उत्पत्ति और उनके विभिन्न नाम

When Is Basant Panchami 2022: हिंदू धर्म में हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंच पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल 5 फरवरी 2022 में वसंत पंचमी मनाया जाएगा.

When Is Basant Panchami 2022: हिंदू धर्म में हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंच पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल 5 फरवरी 2022 में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती या शारदे की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने का विधान है. इन्हें संगीत की देवी के नाम से भी जाना जाता है. बिहार, बंगाल और झारखंड में वसंत पंचमी के दिन विशेष आयोजन किए जाते हैं. साथ ही, देश के कई हिस्सों में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. आइए जानते हैं कैसे हुई थी मां सरस्वती की उत्पत्ति और उनके विभिन्न नामों के बारे में. 

वसंत पंचमी की कथा (Basant Panchami Katha)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मानव रचना के समय पृथ्वीलोक मौन था. धरती पर किसी प्रकार की कोई ध्वनि नहीं थी. यह शांति देख त्रिदेव हैरान होकर एक दूसरे को देखने लगे, क्योंकि वे सृष्टि की इस रचना से संतुष्ट नहीं थे. उन्हें लग रहा था कि इसमें किसी चीज की कमी रह गई है. इसी के चलते पृथ्वीलोक पर मौन व्याप्त है. तभी ब्रह्मा जी ने शिवजी और विष्णुजी से आज्ञा ली और अपने कमंडल से जल अंजलि में भरकर कुछ उच्चारण किया और पृथ्वी पर छिड़क दिया. 

ये भी पढ़ेंः Shani Dev Mahadasha: अगर चल रही है शनि की महादशा तो भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ट हो जाते हैं शनि देव

ऐसा करते ही उस जगह कंपन शुरू हो गया और उस स्थान से एक शक्ति का प्रादुर्भाव हुआ. वहां एक शक्तिरूपी माता के एक हाथ में वीणा, दूसरा हाथ तथास्तु मुद्रा में था. इतना ही नहीं, उनके अन्य दोनों हाथों में पुस्तक और माला थी. माता को देख त्रिदेवों ने देवी को प्रणाम किया. और उनसे वीणा बजाने की प्रार्थना की. त्रिदेवों की प्रार्थना के बाद मां ने वीणा बजानी शुरू कर दी. जिससे तीनों लोकों में वीणा का मधुरनाद होने लगा. इससे पृथ्वी लोक के सभी जीव जंतु और जन भाव विभोर हो गए. ऐसा होने से लोकों में चंचलता आई. उस समय त्रिदेव ने मां को शारदे-सरस्वती, संगीत की देवी का नाम दिया. 

मां सरस्वती के अन्य नाम (Know Maa Saraswati Names)

मां सरस्वती के ये नाम त्रिदेवों द्वारा दिए गए हैं. उन्हें मां शारदे, मां वीणापाणि, वीणावादनी, मां बागेश्वरी, मां भगवती और मां वाग्यदेवी आदि नामों से जाना जाता है. मां के साधक उद्घोष और जयकारा कर मां का आह्वान करते हैं.

ये भी पढ़ेंः Before Sleep Remedy: सोने से पहले किया गया ये कार्य पूरी तरह से बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें कैसे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
UPI Temple Donation: UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget