एक्सप्लोरर

Ramakrishna Paramahamsa Birth Anniversary 2024: मैं बंधा हुआ नहीं हूं, मैं मुक्त हूं.. जयंती पर जानिए रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार

Ramakrishna Paramahamsa Birth Anniversary 2024: रामकृष्ण परमहंस के कई शिष्य थे, जिनमें स्वामी विवेकानंद भी एक थे.अपने शिष्यों को वे हमेशा जीवनोपयोगी उपदेश दिया करते थे. ये उपदेश आपके भी बहुत काम आएगी.

Ramakrishna Paramahamsa Birth Anniversary 2204: महान संत, मां काली के परम भक्त और आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल के कामारपुकुर गांव में हुआ था. इसलिए इस दिन रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती मनाई जाती है. इनके बचपन का नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था. बचपन से ही धर्म और आध्यात्म के प्रति इनका झुकाव था.

रामकृष्ण परमहंस के कई शिष्य थे. ये स्वामी विवेकानंद के भी गुरु रहे हैं. कहा जाता है कि रामकृष्ण परमहंस के उपदेश से ही विवेकानंद को जीवन की सही राह मिली और आधात्म प्रति रुचि बढ़ी. विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस से जीवन के गूढ़ रहस्य और ज्ञान की बातों को जाना. वे हमेशा जीवनोपयोगी उपदेश दिया करते थे. रामकृष्ण परमहंस जी के उपदेश आपके जीवन में भी बहुत काम आएंगी. आइये रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर जानते हैं उनके अनमोल विचार और उपदेशों के बारे में-

रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार और उपदेश (Ram Krishna Paramhans Quotes in Hindi)

संत का महत्व

अगर शक्कर और रेत को एकसाथ मिला दिया जाए तो चींटी रेत के कण को छोड़ देती है और शक्कर के दाने बीन लेती है. ठीक इसी तरह से एक संत बुरे लोगों में भी उसकी अच्छाइयों को ही ग्रहण करते हैं.

अनुभव है श्रेष्ठ शिक्षक

व्यक्ति को अपने जीवन के अंत तक सीखना चाहिए और सीखने की इच्छी रखनी चाहिए क्योंकि जीवन में अनुभव की श्रेष्ठ शिक्षक है. लेकिन इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि अनुभव श्रेष्ठ होने के साथ ही कठिन शिक्षक भी है जो पहले परीक्षा लेता है और फिर सबक देता है.

मैं बंधा हुआ नहीं हूं, मैं मुक्त हूं

मन ही व्यक्ति को बांधता है और मन ही  मुक्त करता है. जो पक्के दृढ़ विश्वास से कहता है कि ‘मैं बंधा हुआ नहीं हूं, मैं मुक्त हूं’ वह मुक्त हो जाता है. वह मूर्ख है जो हमेशा रटता रहता है कि ‘मैं बंधन में हूं, मैं बंधा हुआ हूं’ वह हमेशा वैसा ही रह जाता है. ठीक इसी तरह जो बार-बार दिन-रात यह रटता है कि, ‘मैं पापी हूं, मैं पापी हूं, वह वाकई पापी ही बन जाता है.

सभी के भीतर है ईश्वर तत्व

व्यक्ति तकिये की खोल की तरह है. एक खोल का रंग लाल , दूसरे का नीला और तीसरे का रंग काला है. लेकिन सबके अंदर रुई तो वही भरी हुई है. ठीक इसी तरह मनुष्यों में कोई एक सुंदर है, दूसरा बदसूरत है, तीसरा साधु तो चौथा दुष्ट है, लेकिन ईश्वर तत्व तो सभी के भीतर है.

ईश्वर ही ‘सत्य’ है

सत्य बिना ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है, क्योंकि सत्य ही भगवान है. इसलिए ईश्वर को प्राप्त करना है तो कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए.

प्रयास से मिलती है सफलता

समुद्र में एक बार गोता लगाने के बाद अगर मोती न मिले तो इसका यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि समुद्र में रत्न या मोती है ही. बल्कि बार-बार प्रयास करना चाहिए, तभी आपको समुद्र में मोती और जीवन में सफलता दोनो मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Ramakrishna Paramahamsa Jayanti 2024: रामकृष्ण परमहंस की जयंती कब? जानिए तिथि और रोचक बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget