एक्सप्लोरर

Ramadan 2025 Moon Sighting: रमजान का चांद कब दिखेगा, 2 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan 2025 Moon Sighting: 28 फरवरी को शाबान का 29 तारीख को चांद का दीदार नहीं हुआ. शुक्रवार को चांद का दीदार नहीं होने के बाद अब रविवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा.

Ramadan 2025 Moon Sighting: माह-ए-रमजान इस्लाम के पवित्र महीनों में है, जोकि शाबान के बाद आता है. रमजान का इंतजार मुसलमानों को सालभर रहता है. अब चंद घड़ियों में रमजान की शुरुआत होने वाली है और सालभर का इंतजार खत्म होने वाला है. दिन ढलने वाला है और सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी है, क्योंकि चांद का दीदार होते ही पाक महीने रमजान की शुरुआत होगी और रोजेदार रोजा की शुरुआत करेंगे.

इस्लामिक कैलेंडर के सभी 12 माह में रमजान सबसे पवित्र और मुबारक महीना होता है, जिसमें मुख्य रूप से रोजा रखना अहम माना जाता है. साथ ही इस पाक माह में मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और नेकी से जुड़े काम करते हैं, जिससे कि अल्ला को राजी किया जा सके. लेकिन इससे पहले यह जान लीजिए कि इस साल रमजान महीने की शुरुआत कब से हो रही है और मुसलमान किस दिन रखेंगे पहला रोजा.  

मार्च शुरू होगा रमजान

रमजान महीने की शुरुआत की संभावित तिथि 1 मार्च जताई जा रही थी. लेकिन 28 फरवरी को रमजान का चांद नजर नहीं आया. शुक्रवार शाम को शाही जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक हुई जिसमें रमजान उल मुबारक का चांद नहीं दिखाई देने पर जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्लाह खान ने पहला रोजा रविवार से होने का ऐलान किया.

आधिकारिक तिथि की घोषणा के बाद अब रोजेदार 2 मार्च से रोजे की शुरुआत करेंगे. दरअसल इस्लाम से जुड़े लगभग सभी पर्व-त्योहार चंद्रमा देखने के बाद ही तय होते हैं. इसी तरह रमजान की शुरुआत भी चांद के दीदार होने के बाद ही होती है. रमजान का महीना तब शुरू होता है जब नया चांद दिखाई देता है. ऐसे में अगर आज चांद दिखाई नहीं देता है तो सऊदी अरब के एक दिन बाद से रोजे की शुरुआत की जाती है या फिर शाबान माह के 30 दिन पूरे होने के बाद भी रोजे की शुरुआत कर सकते हैं. 1 मार्च को इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 30 तारीख है. इसलिए 2 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी.

क्यों खास है रमजान का महीना

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में खास महत्व रखता है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार इसी पाक महीने में पैगंबर साबह (prophet mohammed) को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थी. इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. रोजा रखने के साथ ही यह माह को आध्यात्मिकता और एकजुटता दिखाने का भी खास अवसर माना जाता है. रमजान में रोजा रखने से शरीर और आत्मा शुद्ध होते हैं. रमजान के दौरान किए इबादत और नेकी के कामों से अल्लाह खुश होते हैं और बरकत बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025 Date: माह-ए-रमजान का पाक महीना कब से हो रहा शुरू, नोट कर लें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य
आज का वृश्चिक राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन पर जोर, टीम के दम पर बंपर मुनाफा, कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम व संतान से खुशियां
आज का वृश्चिक राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन पर जोर, टीम के दम पर बंपर मुनाफा, कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम व संतान से खुशियां
आज का तुला राशिफल 18 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बढ़ेगा प्रभाव, नए डीलर का साथ, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, हारी बाजी जीतने में होंगे कामयाब
आज का तुला राशिफल 18 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बढ़ेगा प्रभाव, नए डीलर का साथ, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, हारी बाजी जीतने में होंगे कामयाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget