एक्सप्लोरर

नवमी 2025 विशेष: राम नवमी और मां सिद्धिदात्री का रहस्य-एक ही दिन दो पर्व क्यों?

Ram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी एक ही दिन मनाई जाती है. कहा जाता है कि नवमी तिथि और राम जी का खास संबंध है. जानें इस दिन का महत्व और कैसे करें पूजा.

Ram Navami 2025: सृष्टि की संचालिका कही जाने वाली आदिशक्ति की नौ कलाएं (विभूतियां) नवदुर्गा कहलाती हैं. नवदुर्गाओं में सबसे श्रेष्ठ और सिद्धि और मोक्ष देने वाली दुर्गा को सिद्धिदात्री कहा जाता है. इनकी पूजा चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है, इसी दिन श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है.

मां दुर्गा के इस अंतिम स्वरूप की अराधना के साथ ही नवरात्र के अनुष्ठान का समापन हो जाता है. राम नवमी और मां सिद्धिदात्री का पर्व महानवमी एक ही दिन मनाया जाता है क्या इसका कोई खास संबंध है, आइए जानते हैं.

मां सिद्धिदात्री और श्रीराम का पर्व एक ही दिन

भगवान राम का देवी और शक्ति से गहरा संबंध है. वासंतिक नवरात्रि में श्रीराम देवी की शक्ति लेकर प्रकट होते हैं और शारदीय नवरात्रि में शक्ति का प्रयोग करते हैं. चैत्र नवरात्रि की नवमी पर रामलला ने जन्म लिया था और इसी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है इसलिए ये दोनों पर्व एक दिन मनाए जाते हैं.

नवरात्रि और श्रीराम का खास संबंध

 एक तरफ नवमी तिथि को जन्म लेते हैं और दूसरी तरफ (अश्विन नवरात्रि) नवमी तिथि को शक्ति की पूजा करते हैं. राम नवमी जहां राम जी ने असुरी शक्तियों का नाश करने के लिए जन्म लिया था, वहीं इसी दिन मां दुर्गा ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी.

ऐसा कहा जाता है कि रावण के साथ युद्ध करने से पहले श्री राम ने मां दुर्गा की पूजा की थी और इसके बाद ही श्री राम को विजय प्राप्त हुई थी. महानवमी पर राम जी ने मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी और शारदीय नवरात्रि की नवमी के अगले दिन विजयादशमी पर भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल की थी.

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

देव, यक्ष, किन्नर, दानव, ऋषि-मुनि, साधक, विप्र और संसारी जन सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्र के नौवें दिन करके अपनी जीवन में यश बल और धन की प्राप्ति करते हैं.

मां सिद्धिदात्री की पूजा

  • सुबह-सुबह स्थान करें और मन से शुद्ध रहते हुए मां के सामने बैठें.
  • उनके सामने दीपक जलाएं और उन्हें नौ कमल के फूल अर्पित.
  • फिर मां के मंत्र "ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः" का यथाशक्ति जाप करें
  • अर्पित किये हुए कमल के फूल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखें.
  • मान्यता है ऐसा करने से कष्टों और शत्रुओं का नाश होता है.

श्रीराम की पूजा

राम नवमी पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच भगवान राम की पूजा अर्चना करनी चाहिए.उन्हें पीले फल , पीले फूल और पंचामृत अर्पित करें. तुलसी दल भी जरूर अर्पित करें. श्री रामचरितमानस का पाठ करें या राम नाम जपें. जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है उन्हें राम जी के बालस्वरूप की पूजा करनी चाहिए. हवन करें और फिर आरती करें.

Ram Navami 2025: राम नवमी पर 13 सालों बाद दुर्लभ संयोग, पूजा और खरीदारी का मिलेगा दोगुना लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
आज का मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से बिजनेस में लाभ, टेक्नोलॉजी के तालमेल से डबल होगा प्रॉफिट, वेतनभोगियों को शुभ समाचार
आज का मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से बिजनेस में लाभ, टेक्नोलॉजी के तालमेल से डबल होगा प्रॉफिट, वेतनभोगियों को शुभ समाचार
आज का मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में रुचि, मध्यस्थता से दूर होंगी गलतफहमियां, मार्केट में बजेगा आपके ब्रांड का डंका
आज का मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में रुचि, मध्यस्थता से दूर होंगी गलतफहमियां, मार्केट में बजेगा आपके ब्रांड का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget