एक्सप्लोरर

Ram Navami 2024: राम नवमी मार्च या अप्रैल में कब है ? जानें सही तारीख, इस बार क्या है विशेष

Ram Navami 2024: राम नवमी का त्योहार चैत्र महीने में मनाया जाता है. इस बार राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है. आइए जानते हैं राम नवमी 2024 की डेट, पूजा मुहूर्त और क्या है इस दिन विशेष

Ram Navami 2024: वाल्मीकि रामायण के मुताबिक भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम का जन्म चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था. राम लला का जन्म मध्याह्न काल में जन्में थे, इसलिए इस दिन अभिजित मुहूर्त में राम भगवान की पूजा की जाती है. इस साल अयोध्या में राम नवमी की रौनक खास होगी. जानें राम नवमी 2024 में कब है, पूजा मुहूर्त और इस बार क्या है विशेष यहां जानें.

राम नवमी 2024 मुहूर्त (Ram Navami 2024 Muhurat)

इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को है. पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.14 मिनट पर समाप्त होगी.

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11.08 - दोपहर 01:36 (अवधि - 2 घंटे 28 मिनट)

रवि योग में मनेगी राम नवमी 2024 (Ram Navami 2024 Shubh yoga)

इस साल की राम नवमी पर रवि योग बन रहा है, जो पूरे दिन है. रवि योग को शुभ योग माना जाता है, जिसमें सूर्य का प्रभाव होता है और सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. इस दौरान की गई पूजा-पाठ मान-सम्मान और करियर में सफलता प्रदान करते हैं.

अयोध्या में राम नवमी (Ayodhya Ram Navami)

22 जनवरी को अयोध्या में हुई रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका है जब भगवान राम का नए महल में प्राक्ट्योत्सव मनाया जाएगा. अयोध्या में इस बार की राम नवमी पर धूम कई गुना ज्यादा होगी. 12 बजे श्री रामलला का जन्मोत्सव होगा. शंख ध्वनि, घंटे बजेंगे. आरती होगी और रामनाम का जाप किया जाएगा. यहां हर साल राम नवमी के अवसर पर 9 दिन का मेला लगता है.

राम नवमी पर जरुर करें ये काम

इस दिन घर में रामायण का पाठ या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन की हर चीजों अनुकूल होने लगती है. ग्रहों की अशुभता से राहत मिलती है. राम नवमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद राम लला को पीले वस्त्र, पीले फूल चढ़ाएं और दोपहर 12 बजे शंखनाद करते हुए राम स्तुति करें. इसके अलावा श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥ इस मंत्र का तुलसी की माला से 108 बार जाप करें. मान्यता है इससे घर में सुख-शांति का वास होता है.

Pushya Nakshatra 2024: मार्च में पुष्य नक्षत्र कब है ? अभी से जान लें डेट और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget