एक्सप्लोरर

Pregnancy: गर्भपात से बचाता है ये सूत्र, महाभारत की कथा में मिलता है वर्णन, जानें इसकी विधि-नियम

Garbh Rakshak Vasudev Sutra: गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा के लिए गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूर्य का उपयोग किया जाता है. यह एक ज्योतिष उपयोग है, जिससे शिशु की रक्षा होती है और गर्भपात का खतरा नहीं रहता.

Garbh Rakshak Shri Vasudev Sutra: मां बनने वाली महिला के साथ ही पूरा परिवार भी यह चाहता है कि, नन्हे मेहमान का जन्म स्वस्थ और सुरक्षित हो. इसके लिए गर्भवती महिला के खान-पान, व्यायाम, रहन-सहन और चिकित्सीय उपचार आदि का पूरा ध्यान रखा जाता है. क्योंकि जरा भी भूल-चूक होने पर गर्भपात होने का खतरा रहता है. 

ज्योतिष में गर्भपात को रोकने के लिए गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र के उपयोग को कारगर माना गया है. इससे गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा होती है और उसपर कोई आंच नहीं आती. इस सूत्र को लेकर कहा जाता है कि अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा भी गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र से ही हुई थी.

जब उत्तरा के गर्भ पर अश्वत्थामा ने चलाया था ब्रह्मास्त्र

गर्भरक्षक सूत्र को लेकर महाभारत युद्ध की एक घटना है, जिसके अनुसार महाभारत युद्ध में दुर्योधन के सभी भाई मारे जा चुके थे और अंत में भीम ने भी दुर्योधन को मार दिया. वहीं दूसरी ओर गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के भीतर पांडवों से बदला लेने की आग धधक रही थी. उस समय अर्जुन की पुत्रवधु और अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा गर्भवती थी. पांडवों से बदला लेने और उसके आने वाले वंश का नाश करने के लिए अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ पर अमोघ ब्रह्मास्त्र चलाया.

तभी श्रीकृष्ण के कानों में उत्तरा की आवाज सुनाई पड़ी और श्रीकृष्ण ने तुरंत ही अपने माया कवच से उत्तरा के गर्भ को ढक दिया. इस तरह भगवान वासुदेव उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु के रक्षक कवच बने और अश्वत्थामा द्वारा चलाया गया अमोघ ब्रह्मास्त्र निष्फल हो गया.  

गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र और कैसे करें इसका उपयोग

  • गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र कच्चे धागे से बनाया जाता है और इसे मंत्र से अभिमंत्रित करने के बाद गर्भवती महिला को धारण करना होता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा होती है और गर्भपात नहीं होता है.
  • गर्भरक्षक सूत्र बनाने के लिए पहले गर्भवती महिला को स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद श्रीकृष्ण, गणेश और नवग्रह की शांति पूजा करें.
  • इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुखकर बैठ जाएं. घर की कोई अन्य महिला जोकि शुद्ध हो वह कच्चा सूत्, केसरिया धागा या रेशम के धागे से गर्भवती महिला के सिर से पैर तक 7 बार माप लें और धागे को सात तह कर ले.
  • अब गर्भरक्षक श्रीवासुदेव मंत्र ‘ओम अंत:स्थ: सर्वभूतानामात्मा योगेश्वरो हरि: स्वमाययावृणोद् गर्भ वैराट्या: कुरुतन्तवे स्वाहा’ का 21 बार जाप करते हुए धागे में गांठ लगाएं. इस तरह से धागे में 21 गांठे लग जाने के बाद पूजा-पाठ करें.
  • गर्भवती महिला भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए गर्भ रक्षा की प्रार्थना करें और इस धागे को अपने गले , बाएं हाथ के मूल या फिर कमर में पहन लें.  
  • गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र को बनाने, पूजा पाठ करने और अभिमंत्रित करने के लिए आप किसी पुरोहित या ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं.
  • इस तरह से विधि-विधान से गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र को धारण करने से गर्भ की रक्षा होती है.

गर्भरक्षक सूत्र को धारण करने पर इन नियमों का करें पालन

  • गर्भरक्षक सूत्र को शिशु के जन्म के सवा महीने तक पहने रहें और इसके बाद इसे जल में प्रवाहित कर दें.
  • प्रसव के सवा महीने बाद नया सूत्र बनवाकर बच्चे के गले में पहना सकते हैं.
  • गर्भरक्षक सूत्र को धारण करने पर गर्भवती महिला को किसी सूतक या पातक वाले घर में जाने से बचना चाहिए. यानी जिस घर में किसी की मृत्यु हुई हो या शिशु का जन्म हुआ हो ऐसे घर पर न जाएं.
  • गर्भरक्षक सूत्र धारण करने वाली महिला को मांसाहार भोजन भी नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Shiv Parvati Vivah: भगवान शिव अपनी बारात में भूत-प्रेत और चुड़ैलों के साथ पहुंचे तो क्या हुआ? अनोखी है शिव-पार्वती के विवाह की कहानी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी कब ? चातुर्मास शुरू होने से पहले विवाह, मुंडन के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट
भड़ली नवमी कब ? चातुर्मास शुरू होने से पहले आखिरी शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Swastik Rules: घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है? कई लोग कर बैठते हैं ये गलती
Swastik Rules: घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है? कई लोग कर बैठते हैं ये गलती
Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम
Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget