एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बाढ़ के बाद खुले लेटे हनुमान मंदिर के कपाट, भक्तों की उमड़ी भीड़! श्रद्धालुओं को मिला दर्शन का सौभाग्य

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थिति बड़े हनुमान मंदिर में बीते दिन पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद आज फिर से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं. जानिए इसके बारे में.

Shri Bade Hanuman Ji Mandir: संगम नगरी प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के कपाट गुरुवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. मंगलवार को आई गंगा और यमुना की बाढ़ के कारण जब मंदिर में पानी प्रवेश कर गया था, तो एहतियातन मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे. लेकिन अब जलस्तर में गिरावट आने के बाद गुरुवार को पुनः कपाट खोले गए, जिसके साथ ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई. बड़े हनुमान जी की प्रतिमा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई. आरती के दौरान मंदिर में घंट-घड़ियालों की ध्वनि और भजन-कीर्तन की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

हर साल होता है हनुमान जी का प्राकृतिक स्नान
मान्यता है कि बड़े हनुमान जी को भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त है कि हर वर्ष गंगा मां स्वयं आकर उनका अभिषेक करेंगी. इसी परंपरा के अनुसार मंगलवार को गंगा नदी का पानी मंदिर तक पहुंचा और हनुमान जी की प्रतिमा का प्राकृतिक स्नान हुआ, जिसे अत्यंत शुभ और पावन माना जाता है. स्थानीय भक्त इसे गंगा माता की कृपा मानते हैं.

बड़े हनुमान जी को प्रयागराज में "शहर का कोतवाल" भी कहा जाता है. मान्यता है कि वे शहर की सुरक्षा करते हैं और उनकी कृपा से नगर में शांति बनी रहती है. यही कारण है कि जब भी मंदिर के कपाट खुलते हैं, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आरती के लिए वहां पहुंचते हैं.

पानी कम होने के बाद दर्शन के लिए पहुंचें श्रद्धालु
आज सुबह जैसे ही मंदिर से पानी पूरी तरह हट गया, नगर निगम की टीम ने सफाई शुरू की और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति दी. इसके बाद हुए श्रृंगार और आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और दर्शन का लाभ उठाया.

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे दर्शन के लिए आते समय संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. साथ ही गंगा के बढ़ते-घटते जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बरतें.

लेटे हनुमान मंदिर का यह विशेष प्रसंग न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संगम नगरी की आस्था और परंपरा की जीवंत तस्वीर भी पेश करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण
Putrada Ekadashi 2026: एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget