एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2022: पितृ दोष किन गलतियों से लगता है, जानें कैसे पहचाने घर में पितृ दोष है और मुक्ति पाने के उपाय

Shradha Paksha 2022 Pitra dosh Upay: 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं. जानते हैं किन गलतियों से लगता है पितृ दोष, पितृ दोष के लक्ष्ण और पितृ दोष शांति के उपाय.

Pitru Paksha 2022 lakshan and Upay: पितृ पक्ष पूर्वजों का आदर सत्कार करने का समय होता है. मान्यता है साल में 15 दिन पितर धरती लोक पर आते हैं और परिजनों द्वारा किए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध से तृप्त होते हैं. 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष (Pitra paksha 2022 start date) शुरू हो रहे हैं. श्राद्ध पक्ष को पितर दोष से मुक्ति पाने का खास अवसर माना जाता है. पितरों के आशीर्वाद से परिवार और घर फलता-फूलता है लेकिन अगर पूर्वज नाराज हो जाए तो कई पीढ़ियों तक पितृ दोष का दंश झेलना पड़ता है. आइए जानते हैं किन गलतियों से लगता है पितृ दोष, पितृ दोष के लक्ष्ण और पितृ दोष शांति के उपाय.

पितृ दोष क्यों लगता है ? (Pitra Dosh reason)

  • मृत्यु के बाद अगर विधि विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया न की जाए तो ऐसे में पितृ दोष लगता है.
  • अकाल मृत्यु हो जाने पर परिवार के लोगों को कई पीढ़ियों तक पितृ दोष दंश का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को अशुभ और दुर्भाग्य का कारक माना जाता है. अकाल मृत्यु होने पर पितर शांति पूजा करना जरूरी माना जाता है.
  • माता पिता का अनादर, मृत्यु के बाद परिजनों का पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध न करने पर पूरे परिवार पर पितृ दोष लगता है.
  • पितरों का अपमान करना, किसी असहाय की हत्या, पीपल, नीम और बरगद के पेड़ कटवाना, जाने-अनजाने नाग की हत्या करना या करवाना पितृ दोष का कारण बनते हैं.

कैसे पहचाने घर में पितृ दोष है ? (Pitra dosh Symptoms)

  • पितृ दोष होने पर वैवाहिक जीवन में सदा तनाव बना रहता है. पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते हैं.
  • परिवार में एकता नहीं होती. अक्सर घर में क्लेश होते है, मानसिक शांति नहीं मिलती, बिना बात के घर में लड़ाई होना पितृ दोष के लक्ष्ण हैं.
  • पितृ दोष होने पर विवाह में बाधाएं उत्पन्न होती है. शादी में तमाम तरह की परेशानियां आती है. कई बार तो शादी पक्की होने पर टूट जाती है. मांगलिक कार्य में रुकावट आती है. शादी के बाद तलाक या अलगाव भी पितृ दोष का कारण है.
  • वंश वृद्धि न होना भी पितृ दोष का कारण है. ऐसे लाख जतन के बाद भी शादी के कई सालों तक संतान सुख नहीं मिल पाता. अगर संतान सुख मिल भी जाए तो बच्चा विकलांग या पैदा होते ही उसकी मृत्यु हो जाती है.
  • पितृ दोष होने पर घर में बीमारियों का डेरा होता है. परिवार के सदस्य हमेशा अस्वस्थ रहते हैं. ऐसे में बार-बार दुर्घटना का शिकार भी होते हैं.
  • नौकरी और बिजनेस में अक्सर घाटा होना. कार्यस्थल पर आर्थिक के साथ मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है. नौकरी में तरक्की रुक जाती है.

पितृ दोष कैसे खत्म किया जाए ? (Pitra dosh upay)

  • पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त विधि विधान से तर्पण और श्राद्ध करें. ब्राह्मण को भोजन कराएं, दान दें. साथ ही साल की हर एकादशी, चतुर्दशी, अमावस्या पर पितरों को जल अर्पित करें और त्रिपंडी श्राद्ध करें.
  • पितृ पक्ष शांति के लिए रोजाना दोपहर के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें. पितरों को प्रसन्न करने के लिए पीपल में गंगाजल में काले तिल, दूध, अक्षत और फूल अर्पित करें. पितृ दोष शांति के लिए ये उपाय बहुत कारगर है.
  • पितृ पक्ष में रोजाना घर में शाम के समय दक्षिण दिशा में तेल का दीपक लगाएं. ऐसा रोजाना भी कर सकते हैं. इससे पितृ दोष खत्म हो जाता है.
  • किसी जरुरतमंद को भोजन, दान या गरीब कन्या के विवाह में मदद करने से पितर खुश होते हैं. ऐसा करने से पितृ दोष शांत होने लगता है.
  • घर में पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाएं. रोजाना उनसे अपनी गलती की क्षमा मांगे. कहते हैं इससे पितृ दोष का प्रभाव कम होने लगता है.

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में किन-किन रूपों में घर आते हैं पितर, इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं

Pitru Paksha 2022: कितने प्रकार के होते हैं पितर? जानें पितृ दोष के लक्ष्ण, उपाय और संपूर्ण जानकारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget