एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में इस दिन नहीं होगा श्राद्ध, 12 साल बाद बना ये खास संयोग, जानें तर्पण की तिथियां

Pitru Paksha 2022 Yoga:भादो माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष शुरु हो रहे हैं. इस बार 12 साल बाद पितृ पक्ष में खास संयोग बना है. जानते हैं पितृ पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां.

Pitru Paksha 2022 Yoga: भादो माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष शुरु हो रहे हैं. आमतौर पर श्राद्ध 15 दिन के होते हैं लेकिन इस बार 12 साल बाद ऐसा संयोग बना है जिससे साल 2022 में 16 दिन श्राद्ध होंगे, जिसे सोलह श्राद्ध भी कहा जाता है. 25 सितंबर 2022 को सर्व पितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष समाप्त होंगे. इस बार श्राद्ध पक्ष में एक दिन ऐसा भी है जिसमें तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं पितृ पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां.

पितृ पक्ष 2022 संयोग

पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष में 10 सितंबर 2022 को प्रतिपदा और पूर्णिमा का श्राद्ध एकसाथ होगा. इस बार 16 दिन श्राद्ध होंगे. 16 सितंबर को सप्तमी श्राद्ध होगा. 17 सितंबर को तिथि क्षय होने की वजह से इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध नहीं होंगे. 18 सितंबर को अष्टमी का श्राद्ध किया जाएगा. मान्यता है कि पितृ पक्ष में मृत परिजनों की मृत्यु तिथि पर पिंडदान, तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. अगर तिथि याद न हो तो महालया अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या 2022) पर भी श्राद्ध जरूर करें, इससे उन्हें संतुष्टि मिलती है.

श्राद्ध 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

  • 10 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और पूर्णिमा को प्रथम श्राद्ध किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार पहले दिन अगस्त मुनि और ऋषियों के नाभ भी तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए.
  • 11 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर पूर्वजों का श्राद्ध किया जाएगा.
  • 12 सितंबर 2022 - जिनका देहांत तृतीया तिथि को हुआ उनका तर्पण इस दिन किया जाएगा
  • 13 सितंबर 2022 - पितृ पक्ष चतुर्थी तिथि इस दिन है. जिनका स्वर्गवास चतुर्थी तिथि पर हुआ है परिजन इस दिन उनका श्राद्ध करें.
  • 14 सिंतबर 2022 - पितृ पक्ष की पंचमी  को कुंवारा पंचमी श्राद्ध भी कहते हैं. इस दिन अविवाहित लोगों का श्राद्ध करने का विधान है.
  • 15 सितंबर 2022 - जिनकी मृत्यु षष्ठी तिथि को हुई है, उनका श्राद्ध षष्ठी तिथि को किया जाता है.
  • 16 सितंबर 2022 - पितृ पक्ष चतुर्थी सप्तमी तिथि का श्राद्ध इस दिन किया जाएगा.
  • 17 सितंबर 2022 - इस दिन श्राद्ध नहीं होंगे
  • 18 सिंतबर 2022 - जिनका देहांत अष्टमी तिथि को हुआ उनका तर्पण इस दिन किया जाएगा
  • 19 सितंबर 2022 - इस दिन नवमी तिथि पर परलोक गए परिजनों का श्राद्ध करें. पितृपक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी तिथि के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाओं, माताओं का तर्पण श्राद्ध किया जाता है.
  • 20 सितंबर 2022 - जिन लोगों का स्वर्गवास दशमी तिथि के दिन हुआ है उनका श्राद्ध इस दिन होगा.
  • 21 सितंबर 2022 - एकादशी पर मृत संन्यासियों का तर्पण किया जाता है.
  • 22 सितंबर 2022 - द्वादशी तिथि को भी मत परिजनों के अलावा साधु संतों का श्राद्ध करने का विधान है
  • 23 सितंबर 2022 - पितृपक्ष त्रयोदशी तिथि 23 सिंतबर को है. इस दिन पूर्वजों का नियमपूर्वक तर्पण, श्राद्ध करें.
  • 24 सितंबर 2022 - चतुर्दशी तिथि पर मान्यता के अनुसार उनका श्राद्ध किया जाता है जिनकी अकाल मृत्यु हई है.
  • 25 सितंबर 2022 - सर्व पिृत अमावस्या पर उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जा सकता है जिनकी मृत्यु तिथि याद न हो या फिर किसी कारण से उस तिथि पर श्राद्ध न कर पाए हों.

Chanakya Niti: पुरुषों की ये आदतें हमेशा नोटिस करती है महिलाएं, बनाती हैं अपनी पहली पसंद

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में किन-किन रूपों में घर आते हैं पितर, इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget