एक्सप्लोरर

Sarvapitra Amavasya 2020: 17 सितंबर को है आश्विन अमावस्या, इस दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से पितरों को मिलता है आर्शीवाद

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष में अंतिम श्राद्ध को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. पितृ पक्ष का अंतिम श्राद्ध 17 सितंबर 2020 को है. इस अंतिम श्राद्ध को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है.

Pitra Moksha Amavasya 2020 Date: पंचांग के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या 17 सितंबर 2020 को है. पंचांग के अनुसार अमावस्या की तिथि 16 सितंबर 2020 से आरंभ हो जाएगी. लेकिन अंतिम श्राद्ध 17 सितंबर को ही किया जाएगा. इस दिन को आश्विन अमावस्या, बड़मावस और दर्श अमावस्या भी कहा जाता है.

इन लोगों का किया जाता है श्राद्ध मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या को उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु अमावस्या को होती है. वहीं जिन लोगों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है उन लोगों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान सर्वपितृ अमावस्या को किया जाता है. इसीलिए सर्वपितृ अमावस्या को बहुत ही विशेष माना गया है. इस दिन उन महिलाओं का भी श्राद्ध करने की परंपरा है, जिनकी मृत्यु सौभाग्यवती रहते हुए हो जाती है. वैसे महिलाओं के लिए नवमी तिथि को अहम माना गया है. नवमी की तिथि को विवाहित महिलाओं का श्राद्ध करने का विधान बताया गया है.

पितृ पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या का महत्व सर्वपितृ अमावस्या को किसी का भी श्राद्ध किया जा सकता है. यदि पितृ पक्ष में किसी कारण से श्राद्ध नहीं कर पाए हैं तो वे लोग भी इस दिन पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं. इस दिन विधि पूर्वक श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करते हैं. सर्वपितृ अमावस्या के दिन सभी भूले-बिसरे पितरों के निमित्त तर्पण किया जा सकता है. पितृ पक्ष का अंतिम दिन होने के कारण इस दिन पितरों को बहुत ही आदर भाव से विदा करना चाहिए.

पितरों से क्षमा याचना करें सर्वपितृ अमावस्या को पितरों से क्षमा याचना करते हुए उन्हे विदा करना चाहिए. पितरों को स्मरण करते हुए जाने अंजाने में किसी भी प्रकार की गलती के लिए क्षमा मांगे और परिवार के सभी सदस्यों पर आर्शीवाद बनाए रखने की प्रार्थाना करें. इस दिन शाम को एक दीपक जलाकर हाथ में रखें और एक कलश में जल लें. इसके बाद घर में चार दीपक जलाकर चौखट पर रखें. इसके बाद पितरों का आभार व्यक्त करें. इसके बाद दीपक को मंदिर में रख दें और जल पीपल के वृक्ष पर चढ़ा दें.

Aaj Ka Panchang 16 September 2020: कन्या राशि में आज सूर्य का गोचर, चंद्रमा रहेंगे सिंह राशि में, जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget