एक्सप्लोरर

Peepal Remedy: पीपल के पेड़ पर होता है देवताओं का वास, इस तरह पूजा करने से दूर होती हैं परेशानियां

Peepal Ki Puja: हिंदू धर्म में पेड़ों को भी पवित्र और पावन माना गया है. कुछ पेड़ को पूजने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं. बहुत से पेड़ ऐसे हैं जो किसी न किसी देवता को समर्पित हैं.

Peepal Ki Puja: हिंदू धर्म में पेड़ों को भी पवित्र और पावन माना गया है. कुछ पेड़ को पूजने से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं. बहुत से पेड़ ऐसे हैं जो किसी न किसी देवता को समर्पित हैं. उन्हीं पेड़ों में से एक पवित्र पेड़ पीपल का है. पीपल के पेड़ को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस पर देवताओं का वास होता है, और नियमित रूप से पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. माना जाता है कि पीपल की जड़ में ब्रह्मा जी, तने में भगवान विष्णु और सबसे ऊपरी भाग में शिव का वास होता है. और अगर आप पीपल के पड़े की पूजा करते हैं तो इन सभी देवताओं का आशीर्वाद मिल जाता है. साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं. आइए जानते हैं कि पीपल के इस पवित्र पेड़ की पूजा कैसे करनी चाहिए. 

हनुमान चालीसा से दूर होती है परेशानियां

कहते हैं कि शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. ऐसे में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान की साधना-अराधना करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. और हनुमान जी की कृपा बरसती है. इतना ही नहीं, कहते हैं कि पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित करके प्रतिदिन पूजा करें. इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और शिव कृपा बरसती है.

परिक्रमा से पूरी होगी मनोकामना

अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही हैं. या फिर शनि कुंडली में अशुभ फल दे रहा है तो आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 

पूजा से दूर होता है शनि दोष

देव के समान पीपल के पेड़ की पूजा को अत्यंत कल्याणकारी माना गया है. ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन पीपल की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. साथ ही शनि संबंधी सारे कष्ट जल्द दूर हो जाते हैं. कहते हैं कि पीपल का पेड़ दीर्घायु प्रदान करता है. इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करें. साथ ही, शाम को आटे का बना चौमुखा दिया जलाएं.

माता लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये उपाय

मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर शनिवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन विशेष रूप से पीपल पर जल चढ़ाएं. कहते हैं कि आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए गुरुवार और शनिवार के दिन पीपल पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए. 

Puja Path: पेड़ों पर होता है देवता का वास, जानें किस देवता के लिए कौन से पेड़ की करें पूजा

God In Dreams: देवी-देवताओं का सपने में आना है खास संकेत, जानें किस भगवान के दिखने का क्या है संकेत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget