एक्सप्लोरर

Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी कब ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Putrada Ekadashi 2024: जनवरी 2024 में पुत्रदा एकादशी कब पड़ रही है और इसका क्या धार्मिक महत्व है, आइए जानते हैं.

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी व्रत योग्य तथा होनहार संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है. जिन गृहस्थ लोगों को संतान प्राप्ति में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो, उनके लिए भी यह व्रत लाभकारी कहा गया है. गर्भ न ठहरना या गर्भपात हो जाना जैसे समस्याओं के समाधान के लिए यह व्रत रखा जाता है.

महाभारत में इस एकादशी को लेकर एक प्रसंग आता है कि धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण जी से पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के बारे में वर्णन करने के लिए प्रार्थना की. तब भगवान श्री कृष्ण जी ने वर्णन करते हुए कहा कि यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए उत्तम है तथा इस व्रत से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है भगवान श्री कृष्ण जी ने कथा सुनाई-

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा (Putrada Ekadashi Katha)

भद्रावती नाम के नगर में सुकेतुमान नाम के एक राजा थे. वे बहुत बहादुर कुशल शासक और एक दानी राजा थे. उनके राज्य में उनके शासन से प्रजा संतुष्ट एवं प्रसन्न रहती थी. राजा समय-समय पर प्रजा हित में शुभ कार्य संपन्न करते रहते थे. लेकिन  वैभवशाली दयावान राजा की कोई संतान नहीं थी. इसलिए राजा हमेशा चिंतित तो भी रहते थे मेरी कोई संतान नहीं है और शास्त्रों में लिखा गया है कि जी पुरुष की कोई संतान नहीं होती है उसे पर उसके पूर्वजों का हमेशा ऋण रहता है. राजा दिन रात सोचते थे कि मेरे मरने के बाद कौन मेरा पिंडदान करेगा और यदि मैं इसी तरह से की संतान मर गया तो अपने पूर्वजों का ऋण किस प्रकार चुका पाऊंगा.

एक दिन राजा घूमते हुए एक जंगल में पहुंचे जिसमें ऋषि तपस्या कर रहे थे राजा ने ऋषि को प्रणाम किया. ऋषि ने राजा के मन की चिंता को पढ़ लिया तथा राजा से पूछ लिया कि राजन आप इतने चिंतित क्यों है? राजा ने अपनी सारी व्यथा ऋषि के समक्ष कह दी और कहा कि हे ऋषिवर मेरे इस दुख को समाप्त करने की कृपा करें. कोई उपाय साधन मुझे बताइए जिससे कि मुझे संतान की प्राप्ति हो. तब ऋषि ने कहा कि पौष महीने के शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करें . इस व्रत को करने से आपको पुत्ररत्न की प्राप्ति हो जाएगी. राजा ने ऋषि की बातों को सुना तथा व्रत करने की विधि का ज्ञान लेकर अपने महल में आए. राजा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्रत किया तथा समय के साथ राजा को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई.

पुत्रदा एकादशी 2024- शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2024 Shubh Muhrat)

इस वर्ष और पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी 2024 को है तथा पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 22 जनवरी 2024 को प्रातः 7:21 बजे से 9:12 बज तक होगा.

पुत्रदा एकादशी व्रत-विधि (Putrada Ekadashi Vrat Vidhi)

व्रत के दिन प्रातः स्नान आदि करके अपने पूजा स्थान में अपने इष्ट देवता आदि का पूजन करें तथा विष्णु भगवान की लक्ष्मी सहित तुलसी, तिल आदि पूजा करें और उनके आगे हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें तथा अपने संतान संबंधित समस्या के समाधान की प्रार्थना करें दिन में व्रत सम्बन्धित सभी आवश्यक नियमों का पालन करें, मन तथा अपने आचरण में पवित्रता बनाए रखें, क्रोध आदि से दूर रहें, उठा सम्भव भगवान का चिन्तन करते रहें. पूजा के समय कथा पाठ करें तथा अगले दिन पारण के लिए किसी योग्य व्यक्ति को भोजन करवाकर तथा उचित दान दक्षिणा देकर  सन्तुष्ट करना चाहिए.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन पहला सोमवार, गौरी शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक की बढ़ी मांग
सावन का पहला सोमवार, दिल्ली के शिवालयों में आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक
Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
Sawan 2026: काशी विश्वनाथ, सावन के पहले सोमवार पर बांस फाटक से प्रवेश करेंगे यदुवंशी बंधु, नंदी चौराहे पर गूंजेगा डमरू!
सावन का पहला सोमवार, काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आज यदुवंशी समाज निभाएगा सदियों पुरानी परंपरा
Sawan Somwar 2026 Date: सावन सोमवार पर बन रहे हैं 3 बड़े दुर्लभ योग, जानें किस दिन क्या करें उपाय
सावन 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन महीना, इस बार 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत; जानें शुभ योग व तिथियां

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget