एक्सप्लोरर

Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी व्रत 3 सितंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र और महत्व

Parivartini Ekadashi 2025 Date: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 3 सितंबर 2025 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान श्रीहरि के वामन अवतार की पूजा होती है. इस एकादशी व्रत से भक्तों के सारे कष्ट और पाप मिट जाते हैं.

Parivartini Ekadashi 2025: भाद्रपद शुक्ल की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस एकादशी को पद्मा एकादशी, पार्श्व एकादशी और जयंती एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत बुधवार 3 सितंबर 2025 को रखा जाएगा. मान्यता है कि भादो मास की परिवर्तिनी एकादशी का व्रत-पूजन करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

  • भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आरंभ- 3 सितंबर, सुबह 03:53 से
  • भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि समाप्त- 4 सितंबर, सुबह 04:21 पर
  • परिवर्तिनी एकादशी तिथि- बुधवार, 3 सितंबर 2025
  • परिवर्तिनी एकादशी पूजा मुहूर्त- सुबह 07:35 से 09:10 मिनट तक
  • परिवर्तिनी एकादशी पारण टाइम- 4 सितंबर, दोपहर 1:36 से शाम 04:07 मिनट तक

परिवर्तिनी एकादशी में वामन अवतार की पूजा

परिवर्तिनी एकादशी को लेकर ऐसी मान्यता है कि, योगनिद्रा के दौरान भगवान विष्णु इसी दिन करवट लेते हैं. इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी में भगवान विष्णु ने वामन अवतार की पूजा का महत्व है. ब्रह्म वैवर्त पुराण में धर्मराज युधिष्ठिर और भगवान श्रीकृष्ण के बीच हुई बातचीत में परिवर्तिनी एकादशी के महत्व के बारे में बताया है.

यह व्रत सदियों से साधकों द्वारा किया जा रहा है. जो भक्त इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करते हैं और व्रत के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हैं, उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, सुख, धन आदि की प्राप्ति होती है और अंत में भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है.

परिवर्तिनी एकादशी 2025 पूजा विधि (Parivartini Ekadashi 2025 Puja Vidhi)

परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानदि करें औ हाथ में जल-चावल लेकर व्रत का संकल्प लें.

स्नान के बाद पूजा की तैयारी कर लें और शुभ मुहूर्त में पूजा करें. आप एकादशी कि पूजा घर पर ही कर सकते हैं.

सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद पूजा स्थल के पास गंगाजल छिड़कर पवित्र करें. फिर एक चौकी की स्थापना करें.

पूजा के पास भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को तिलक लगाएं और फूल-माला पहनाएं.

इसके बाद घी का दीपक जलाएं. फिर भगवान को फल, फूल तुलसी, भोग, नैवेद्य आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-पाठ करें.

पूजा के दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमो मंत्र का जाप करते रहें. सभी सामग्री अर्पित करने के बाद हाथ में फूल-अक्षत लेकर परिवर्तिनी एकादशी की व्रत कथा सुने या पढ़ें.

पूजा के आखिर में भगवान की आरती करे. पूरे दिन उपवास रखें या फलाहार करें. अगले दिन व्रत का पारण करें.

परिवर्तिनी एकादशी पूजा मंत्र (Parivartini Ekadashi 2025 Mantra)

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो , मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि ।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि ।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें कैसे और कब करें पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
UPI Temple Donation: UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Bhadra Time: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget