एक्सप्लोरर

Parama Ekadashi 2023: परमा एकादशी का व्रत दिलाता है दुख-दरिद्रता से मुक्ति, कुबेर को भी मिला इसका फल, जानें कथा

Parama Ekadashi 2023 Date: परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त 2023 को रखा जाएगा. इस व्रत के प्रभाव विष्णु जी बेहद प्रसन्न होकर व्रती को दुख-दरिद्रता से मुक्ति दिलाते हैं.

Parama Ekadashi 2023 Kab Hai: अधिकमास की परमा एकादशी धन संकट दूर करने वाली मानी जाती है. इस व्रत के प्रभाव विष्णु जी बेहद प्रसन्न होकर व्रती को दुख-दरिद्रता से मुक्ति दिलाते हैं. इस साल अधिकमास के कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त 2023 को रखा जाएगा.

परमा एकादशी अपने नाम स्वरूप परम सिद्धियां प्रदान करने वाला व्रत है, मान्यता है कि यदि किसी कारणवश व्रत नहीं कर पाते हैं तो सिर्फ परमा एकादशी की कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य की दरिद्रता दूर हो जाती है.  

परमा एकादशी 2023 मुहूर्त (Parama Ekadashi 2023 Muhurat)

अधिकमास कृष्ण एकादशी तिथि शुरू - 11 अगस्त 2023, सुबह 05.06

अधिकमास कृष्ण एकादशी तिथि समाप्त - 12 अगस्त 2023, सुबह 06.31

  • पूजा का समय - सुबह 07.28 - सुबह 09.07 (12 अगस्त 2023)
  • परमा एकादशी व्रत पारण समय - सुबह 05.49 - सुबह 08.19 (13 अगस्त 2023)

परमा एकादशी कथा (Parama Ekadashi Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार काम्पिल्य नगरी में सुमेधा नाम का एक अत्यंत धर्मात्मा ब्राह्मण रहता था. उसकी स्त्री अत्यंत पवित्र तथा पतिव्रता थी. किसी पूर्व पाप के कारण वह दंपती अत्यंत दरिद्रता का जीवन बिता रहे थे. हालात ये थे कि ब्राह्मण को भिक्षा मांगने पर भी भिक्षा नहीं मिलती थी लेकिन ब्राह्मण की पत्नी बहुत दयावान और धार्मिक थी, घर में खुद भूखी रह जाती लेकिन द्वार पर आए अतिथि को अन्न जरुर देती थी.

गरीबी से उबारता है परमा एकादशी व्रत

एक दिन गरीबी से दुखी होकर सुमेधा ने परदेश जाने का विचार अपनी पत्नी को बताया, तब वह बोली की ‘’स्वामी धन और संतान पूर्वजन्म के दान से ही प्राप्त होते हैं, अत: आप इसके लिए चिंता ना करें. जो भाग्य में होगा यहीं प्राप्त होगा. पत्नी की सलाह मानकर ब्राह्मण परदेश नहीं गया. इसी प्रकार समय बीतता रहा. फिर एक बार कौण्डिन्य ऋषि वहां आए. ब्राह्मण दंपति ने बेहद प्रसन्न मन से उनकी सेवा की.

कुबेर को मिला था इस एकादशी का फल

दंपत्ति ने महर्षि से दरिद्रता दूर करने का उपाय जाना. उसके बाद महर्षि ने कहा कि मलमास की परमा एकादशी का व्रत करने से दुख, दरिद्रता और पाप कर्मों का नाश होता है.  इस व्रत में नृत्य, गायन आदि सहित रात्रि जागरण करना चाहिए. इसी एकादशी के व्रत से यक्षराज कुबेर धनाधीश बने और हरिशचंद्र राजा हुए थे. ऋर्षि ने बताया कि परमा एकादशी के दिन से पंचरात्रि यानी पांच दिन और रात तक जो निर्जल व्रत करता है उसे कभी धन का संकट नहीं रहता

इसके बाद सुमेधा ने पत्नी सहित परमा एकादशी का व्रत किया और एक दिन सुबह कहीं से अचानक ही एक राजकुमार वहां आया और सुमेधा को धन, अन्न और सर्व साधन से संपन्न कर दिया. इस व्रत को करने से ब्राह्मण दंपति के सुखी दिन शुरू हो गए.

Fifth Sawan Somwar 2023: पांचवां सावन सोमवार कब ? जानें डेट, मुहूर्त, खुशहाल वैवाहिक जीवन पाने के लिए बहुत खास है ये दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget