एक्सप्लोरर

Bakrid News: 'कुर्बानी दें, लेकिन...', बकरीद पर जानवरों को लेकर मौलाना फरंगी ने कही बड़ी बात

Bakrid 2025: इस्लाम का प्रमुख त्योहार बकरीद 7 जून को है. ईद से पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने सुझाव दिया है कि सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जाए, जिनको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.

Eid-ul-Adha 2025: इस्लाम के सबसे प्रसिद्ध त्योहोरों में से एक है ईद- उल- अजहा जो, कि इस बार 7 जून को मनाया जाएगा. ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले एक सुझाव में कहा कि केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जिनको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.

उन्होंने कहा कि कुर्बानी सात जून, आठ जून और नौ जून को दी जा सकती है. महली ने मुसलमानों से 'कानून के दायरे में रहते हुए कुर्बानी की रस्में निभाने' का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-अजहा सात जून (शनिवार) को मनाई जाएगी.

इन जगहों पर कुर्बानी देना मना

खालिद रशीद ने एडवाइजरी में कहा, 'हमेशा की तरह इस बार भी केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए, जिन पर कोई प्रतिबंध नहीं है. कुर्बानी स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए. जानवरों की कुर्बानी खुले स्थानों, गलियों, सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं दी जानी चाहिए.' पशुओं के अवशेष सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंके जाने चाहिए और इसके लिए नगर निगम के कूड़ेदानों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, 'कुर्बान किए गए पशुओं का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे (कुछ लोगों की) धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच सकती है और यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हानिकारक है. खून को मिट्टी के नीचे दबा देना चाहिए, ताकि वह पौधों के लिए खाद बन सके. कुर्बान किए गए पशु के मांस को ठीक से पैक किया जाना चाहिए और मांस का एक तिहाई हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाना चाहिए.''

कुर्बानी के समय फोटो खीचना सख्त मना

रशीद ने कहा, 'कुर्बानी के दौरान न तो कोई फोटो खींचें, न ही कोई वीडियो बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करें.' उन्होंने लोगों से देश में शांति और देश की सीमा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की.

यह भी पढ़ें -

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद लौट रहा भारत का प्रतिनिधिमंडल, विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को देगा फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Sawan 2026: सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
Second Sawan Somwar 2026: आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
Second Sawan Somwar 2026 Live: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा नियम
LIVE: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की सही विधि, 4 शुभ मुहूर्त और पूजा नियम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget