एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2024: गर्मी में निर्जला एकादशी का व्रत कैसे रखा जाता है, ये जून में कब पड़ रही है?

Nirjala Ekadashi 2024: सभी एकादशी के व्रत में सर्वश्रेष्ठ माना जाने वाला निर्जला एकादशी का व्रत जून माह में किस दिन पड़ेगा. जानें इस व्रत को रखने की डेट और कैसे रखें यह व्रत.

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशी (Ekadashi 2024) के व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. यह व्रत ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month) के शुक्ल पक्ष में पड़ता है. इस व्रत को रखने का बहुत महत्व होता है.

बिना पानी के व्रत को निर्जला व्रत (Nirjala  Vrat) कहते हैं और निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2024) का उपवास किसी भी प्रकार के भोजन और पानी के बिना किया जाता है.

प्रचंड गर्मी के बीच इस कठिन व्रत को नियम के साथ रखने की वजह से इस व्रत को सभी एकादशी के व्रत में सबसे कठिन माना जाता है.

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2024) व्रत को करते समय श्रद्धालु लोग भोजन ही नहीं बल्कि पानी भी ग्रहण नहीं करते हैं.

निर्जला एकादशी 2024 व्रत तिथि (Nirjala Ekadashi 2024 Vrat Tithi)

  • पंचाग के अनुसार निर्जला एकादशी व्रत तिथि 17 जून, 2024 सोमवार को सुबह 04.43 मिनट पर शुरु हो जाएगी,
  • जो 18 जून, 2024 मंगलवार सुबह 06.24 मिनट पर समाप्त होगी.
  • इस वजह से निर्जला एकादशी का व्रत उदयातिथि होने के कारण 18 जून को रखा जाएगा.
  • निर्जला एकादशी व्रत के वारण व्रत रखने के अगले दिन किया जाएगा- सुबह 05.24 से लेकर सुबह 07.28 मिनट तक कर सकते हैं.

निर्जला एकादशी का महत्व (Importance of Nirjala Ekadashi 2024)

ऐसी मान्यता है जो श्रद्धालु साल की सभी चौबीस एकादशियों का व्रत नहीं रख पाता अगर वो केवल निर्जला एकादशी का व्रत रख लेता है तो उसे सभी एकादशी के व्रत रखने का फल प्राप्त होता है.

निर्जला एकादशी पर उपवास करना चाहिए क्योंकि निर्जला एकादशी उपवास करने से दूसरी सभी एकादशियों का लाभ मिल जाता हैं.

कैसे करें निर्जला एकादशी का व्रत (How to do Nirjala Ekadashi Vrat)

  • निर्जला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, और व्रत का संकल्प लें.
  • कोशिश करें इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें.
  • पूजा घर को अच्छे से साफ करें और दीपक जलाएं.
  • विष्णु जी की आराधना करें और भगवान को पंचामृत का भोग लगाएं.
  • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
  • व्रत कथा पढ़ें, आरती करें
  • ओउम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  • इस दिन दान का विशेष महत्व है, घड़े का दान करें.
  • जरुरमंदों को अन्न, वस्त्र, जल, जूता, छाता, फल आदि का दान करें.

Nautapa 2024: चार दिन बाद सूरज उगलने लगेगा आग और तपने लगेगी धरती!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget