एक्सप्लोरर

Puja Path: नवरात्रि के 9 दिन क्यों नहीं खाते प्याज-लहसुन? राहु-केतु से जुड़ी है इसके पीछे की पौराणिक कथा

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन मां चंद्रघटा की पूजा की जाती है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं.

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन (Navratri Third Day) है. आज के दिन मां चंद्रघटा की पूजा (Chandraghanta Puja) की जाती है. मां दुर्गा (Maa Durga) को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि में व्रत (Navratri Vrat) रखते हैं और पूजा-पाठ कर मां की अराधना करते हैं. ताकि मां को प्रसन्न किया जा सके. इस दौरान व्रत रखने वाले लोग सिर्फ फलाहार या व्रत के दौरान खाए जाने वाले अनाज का ही सेवन करते हैं. लेकिन जो लोग व्रत नहीं रखते वे भी इन दिनों में मांस, मदिरा और प्याज-लहसुन आदि से दूर रहते हैं. आइए जानते हैं कि नवरात्रि या किसी भी अन्य पूजा के समय प्याज-लहसुन खाने की मनाही क्यों होती है.

भोजन की श्रेणियां
हिंदू परंपरा में किसी भी पूजनीय कार्य के दौरान घर में प्याज और लहसुन बनाने की मनाही होती है. इसके पीछ एक मुख्य कारण है. इसे जानने से पहले ये समझ लें कि भोजन को 3 श्रेणियों में बांटा गया है.

1.  सात्विक: मन की शांति, संयम और पवित्रता जैसे गुण
2. राजसिक: जुनून और खुशी जैसे गुण
3. तामसिक: अंहकार, क्रोध, जुनून और विनाश जैसे गुण

प्याज और लहसुन तामसिक प्रवृत्ति के भोजन में आते हैं. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार प्याज-लहसुन जुनून, उत्तजेना और अज्ञानता को बढ़ावा देते हैं. इसके कारण अध्यात्म के मार्ग पर चलने में रुकावट आती है. इसलिए कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में व्रत नहीं भी कर रहे लोगों को भी राजसिक और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. इस दौरान केवल सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है.

इससे शरीर में आती है सुस्ती

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि प्याज और लहसुन खाने से शरीर में गर्मी आती है, जिससे मन में कई प्रकार की इच्छाओं का जन्म होता है. वहीं इन 9 दिनों में देवी की अराधना करने के लिए अध्यात्मिक ऊर्जा की जरूरत होती है, लेकिन प्याज आदि खाने से व्यक्ति पूजा-पाठ के रास्ते से भटक जाता है. इतना ही नहीं, व्रत के समय सोना भी मना होता है और प्याज आदि खाने के बाद सुस्ती आती है, जिससे व्यक्ति को नींद आने लगती है. इसी कारण नवरात्रि के दौरान प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए. 

राहु-केतु से जुड़ी है पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकले अमृत को भगवान विष्णु जब देवताओं में बांट रहे थे तो दो राक्षस राहु-केतु भी वहां आकर बैठ गए. भगवान विष्णु ने उन्हें भी देवता समझ कर अमृत की बूंदे दे दीं. लेकिन उन्हें तभी सूर्य और चंद्रमा ने बताया कि यह दोनों राक्षस हैं. लेकिन तब तक भगवान उनके मुंह में अमृत की बूंद दे चुके थे. ये बात सुनते ही भगवान विष्णु जी ने उन दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए. उस समय तक उनके शरीर में अमृत नहीं पहुंचा था, इसलिए वो उसी समय जमीन पर गिरकर नष्ट हो गए. लेकिन उनके मुख में अमृत पहुंच चुका था इसलिए उनके मुख अमर हो गए.

जब भगवान विष्णु ने उनके सिर काटे थे तो उनके सिर से अमृत की कुछ बूंदे जमीन पर गिर गई थीं, जिनसे प्याज और लहसुन उपजे थे क्योंकि इन दोनों सब्जियों की उत्पत्ति अमृत की बूंदों से हुई है. इसलिए यह बीमारियों को नष्ट करने में अमृत के समान है. लेकिन राक्षसों के मुख से गिरने के कारण इनमें तेज गंध होती है और इन्हें अपवित्र माना जाता है और यही कारण है कि इन्हें भगवान के भोग में इस्तेमाल नहीं किया जाता. कहते हैं कि जो प्याज और लहसुन खाता है उसका शरीर राक्षसों की तरह मजबूत हो जाता है. इतना ही नहीं, बुद्धि और विचार भी दूषित हो जाते हैं. 

Navratri 2021: किस राशि वाले को मां के किस रूप की करनी चाहिए पूजा, जानें क्या मिलता है लाभ?

Navratri 2021: नवरात्रि में महिलाएं करेंगी ये काम तो नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल, झेलनी पड़ेगी मां की नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget