एक्सप्लोरर

Muharram 2025: खुद को चोट क्यों पहुंचाते हैं शिया मुस्लिम? जानिए मुहर्रम से जुड़ी आस्था की कहानी

Muharram 2025: मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का नया साल होने के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मातम का महीना होता है. ऐसे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोग अपने को चोट क्यों पहुंचाते हैं? जानें कारण.

Shia Muslims hurt Muharram: इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक इस्लाम के 4 पवित्र महीनों में से एक महीना मुहर्रम का होता है. इस्लाम में मुहर्रम को नए साल की शुरुआत भी कहा जाता है. मुहर्रम का 10वां दिन आशूरा, मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.

यौम-ए-आशूरा के दिन शिया मुस्लिम समुदाय के लोग शोक मनाते हैं. इस दिन जगह-जगह जुलूस के साथ ताजिया भी निकाला जाता है. जुलूस में शामिल लोग अपने शरीर को चोट पहुंचाते हैं. हाथ सीने पर मारते हैं. कुछ जगहों पर तो चाबुक और ब्लेड जैसी वस्तुओं से खुद पर वार भी करते हैं. लेकिन ऐसा करने का क्या कारण है? आइए जानते हैं.

जानिए इसके पीछे का कारण 
इस्लाम में यह परंपरा इस्लाम के तीसरे इमाम जिन्हें हजरत इमाम हुसैन के नाम से जाना जाता है, उनसे जुड़ी हुई है. सन् 680 ई. में कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके परिवार वालों को यजीद की फौज ने चारों और से घेर लिया था.

इमाम हुसैन ने अन्याय और तानाशाही के खिलाफ युद्ध में अपने पूरे परिवार के साथ शहादत दी थी. इस घटना को इस्लाम के इतिहास में बेहद क्रूर और दर्दनाक घटना मानी जाती है.

शरीर पर चोट पहुंचाना श्रद्धांजलि देने का प्रतिकात्मक तरीका
मुहर्रम के दौरान शिया मुस्लिम समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम मनाते है. अपने शरीर पर चोट पहुंचाकर मुस्लिम समुदाय के लोग इसे श्रद्धांजलि देने का प्रतीकात्मक तरीका मानते हैं. इसे 'जंजीर जनी' या 'सीना जनी' भी कहा जाता है.

यह परंपरा दिखाती है कि वे इमाम हुसैन के दर्द और बलिदान को न केवल याद करते हैं, बल्कि उसे अपने शरीर और आत्मा में भी महसूस करते हैं. इसलिए मुहर्रम के दौरान खुद को चोट पहुंचाना मात्र शारीरिक दर्द नहीं, बल्कि एक गहरी भावनात्मक आस्था भी है.

कुछ मुस्लिम विद्वान इस परंपरा का करते हैं विरोध
हालांकि कुछ मुस्लिम विद्वान इस तरह की शारीरिक हानि वाली परंपराओं का विरोध करते हैं. वे तर्क देते हुए कहते हैं कि इमाम हुसैन की याद को सामाजिक सेवा, शांति और दुआ के जरिए भी जिंदा रखा जा सकता हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget